Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगाया गांजा, आरोपी गिरफ्तार
16, Jan 2026 6 months ago

image

माही की गूंज, नानपुर।

        नानपुर पुलिस टीम ने ग्राम कुशलवाई में दबिश देकर मक्का के खेत में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 1 हजार 900 नग हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 2.50 लाख रुपए है। थाना नानपुर को मुखबिर के माध्यम से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम कुशलवाई के बुडेनला फलिया निवासी मुकेश पिता सोनिया डावर ने अपने खेत में मक्का की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती की हुई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर पहुँचकर घटनाक्रम की तस्‍दीकर कर आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी मुकेश डावर को हिरासत में लिया गया। पश्‍चात खेत की सघन तलाशी के दौरान मक्का की फसल के बीच में गांजे के हरे पौधे होना पाए गए। पुलिस टीम ने पंचों के समक्ष कुल 1900 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित उखाड़कर जब्त किए।

          आरोपी मुकेश पिता सोनिया डावर के विरुद्ध थाना नानपुर में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 8/20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर, सउनि दलसिंह जमरा, सउनि मंजीत सिंह, प्रआर संजय मण्डलोई, सुरेश कन्नौज, आरक्षक धनसिंह, बलवंत, बलराम, अरुण, प्रताप एवं साइबर सेल टीम की भूमिका रही।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |