Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग
Report By: नरेश पंचाल 07, Mar 2026 7 months ago

image

माही की गूंज, काकनवानी

    काकनवानी से लगभग 6 किलोमीटर दूर लिमड़ी मार्ग स्थित हरिनगर में एक जूता-चप्पल की दुकान में आग लगने से नुकसान हो गया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर गई। दुकान में जूते-चप्पल और कपड़े अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

    दुकानदार किसी तरह दुकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। जब तक वह कुछ समझ पाता, आग की लपटें गोलों के रूप में दुकान के बाहर तक निकलने लगीं। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

    स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए टैंकर और पाइप की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामवासी लगातार फायर ब्रिगेड को फोन करते रहे, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।

    दुकान मालिक मांगीलाल मकवाना प्रजापत जो पेशे से शिक्षक हैं, ने बताया कि उनका बेटा यह दुकान चलाता है। उनके अनुसार अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई।

    गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वर्तमान में त्योहार और सीजन होने के कारण दुकानों में दिनभर काफी भीड़भाड़ रहती है।

आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलने के साथ-साथ मकान की छत और दीवारों का प्लास्टर भी निकल गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |