माही की गूंज, करवड़।
ग्राम करवड़ में सुबह 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने पुलिस चौकी पर व ग्राम में जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। शासकीय स्कूलों एवं प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राएं पंचायत परिसर पहुंचे, यहां पंचायत भवन पर उप सरपंच राजेश पाटीदार के द्वारा झंडा वंदन किया गया। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओ द्वारा ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी ग्राम के बीच जय मां अंबे माता मंदिर परिसर पहुची यहां पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत भाषण सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी को मिठाई बांटी गई। चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व उन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों और अमर शहीदों को नमन किया।

