Tuesday, 29 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

घर-घर में पर्याप्त वॉल्टेज के साथ बिजली पहुंचाना ही लक्ष्य- विधायक पटेल
11, Oct 2020 5 years ago

image

पांच गांवों के छ: फलियों में ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण, वृद्धजनों का शॉल-श्रीफल से किया सम्मान

माही की गूंज, अलीराजपुर

     विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के घर-घर में पर्याप्त वाल्टेज के साथ बिजली पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है, 15 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने हजारों झूठी घोषणाएं की लेकिन उनमें अधिकांश योजनाओं का लाभ जमीनी स्थर पर आम ग्रामीणों को नहीं मिला, जिसके कारण गांवों में विकास नहीं हो पाया है और ग्रामीणो को बुनियादी सुविधाओं जैसे सडक, बिजली और पानी के लिए आज भी संघर्ष कर रहे है, उक्त बात विधायक मुकेश पटेल ने पांच गांवो उंदरी, बडदा, कडवानिया, आमला और मोराजी में विधायक निधी और अजजा बस्ती योजना के तहत 27 लाख रूपए की लागत से स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर व लाइन के लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इन सभी गांवों में विधायक पटेल ने ग्राम के वृद्धजनों का शॉल-श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। विधायक पटेल ने कहा कि,  2018 विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया था और कमलनाथ जी के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास की शुरूआत हो चुकी थी, लेकिन भाजपा ने षडयंत्र रचकर हमारी सरकार गिरा दी। जनता आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी और प्रदेश में वापस कांग्रेस सरकार बनेगी।   

 विधायक पटेल का माना आभार

       ग्राम उंदरी, बडदा, कडवानिया, आमला और मोराजी में विद्युत डीपी और विद्युत लाइन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह छाया रहा, ग्रामीणों ने विधायक पटेल का आभार माना। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों की अन्य समस्याएं भी विधायक पटेल को बताई। जिस पर विधायक पटेल ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि, भाजपा के छल कपट का जवाब 28 विधानसभा सीटो की जनता उपचुनाव में जरूर देगी। नवंबर में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही जिले के हर गांव और हर फलिए में तीव्र गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरदास भाई, झमराला भाई, राहुल भयडिया, कतरिया, सरपंच भीकला, गणपत, सुरेश, विदेश, डेडा, वेस्तिया, सुनिल भयडिया, सुभाष सोलंकी, मावसिंह, रतनसिंह, नरेश, मुकेश, उदयसिंह, नवलसिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |