Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एक ही रात में चोरो ने 6 स्थानो पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम
Report By: विक्रम सिंह राठौर 12, Sep 2023 3 years ago

image

लाखो के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ

सीसीटीवी फुटेज में ग्राम में घुमते दिखाई दिए चोर-बदमाश

माही की गूंज, अमझेरा। 

          समीपस्थ ग्राम राजपुरा में सोमवार की बिती रात में अज्ञात चोर बदमाशों ने धावा बोलते हुए एक ही रात में 6 अलग-अगल मकान और घरो में चोरी की घटना की वारदात को अजांम देते हुए लाखो रुपए के जेवर व नगदी सहीत घोड़ी के सजावट की सामग्री ले उड़े। घटना रात के करीब एक बजे से लेकर तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर-बदमाशों ने ग्राम के अंदर चार स्थानों पर एवं ग्राम के बाहर की ओर शासकिय स्कुल के पास दो घरो पर ताले, दरवाजे, नकुचे तोड़कर व शटर उचका कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरो ने शिक्षक कैलाश पिता पिराजी परमार, नंदराम देवड़ा पिता रामाजी देवड़ा घोड़ीवाले, मुकेश पिता गोवर्धन चौहान, रामसिंह पिता चम्पालाल सोलंकी, दिपक पिता राधेश्याम सेन सहीत कमल गिरवर के यहॉ चोरी करते हुए लाखो रुपए के जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ किया। ग्राम में एक स्थान पर लगे सीसीटीवी केमरे में करीब 4-5 चोर-बदमाश ग्राम के अंदर घुमते हुए दिखाई दे रहे है। 


          सुचना मिलने पर अमझेरा थाने के एएसआई गणपतसिंह चौहान मौके पर पहुंचे एवं पिड़ीत लोगो से पुछताछ कर चोरी गये सामान की जानकारी जुटाई। चोरी की घटना के बाद ग्रामिणों में आक्रोश है तथा लोगो ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि, शीघ्र ही चोरो का पता लगाया जाए। 

          वहीं इस पुरे मामले में अमझेरा थाना प्रभारी संजय सिंह बेस ने बताया कि, पुलिस द्वारा जानकारी एवं फुटेज एकत्रित कर चोरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |