Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सरपंच ने पंचायत सचिव के साथ की मारपीट, कार्रवाई को लेकर म.प्र. पंचायत सचिव संगठन ने थाने में दिया ज्ञापन
Report By: अनिल हरवाल 06, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट। 

          जोबट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सचिव संगठन के सदस्य और ग्राम थापली में सचिव के पद पर पदस्थ प्रतापसिंह डुडवे ने ग्राम पंचायत सरपंच पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस हेतु जोबट ब्लॉक के सभी सचिव एकत्रित होकर थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उपनिरीक्षक ललित बैरागी को ज्ञापन दिया गया।

          ज्ञापन में बताया गया कि, मप्र शासन की ग्रामीण विकास की नितियों को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुचाने मे सचिव अपने पूरे मनोयोग से सहयोग करते रहे है। विगत दिनों सचिव डुडवे ने ग्राम पंचायत थापली के सरपंच दिलीपसिंह चौहान से शासकीय योजनाओं से संबंधित बिल जनपद में जमा करना है ऐसा बताया तो सरपंच ने पंचायत सचिव के उपर गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी दी गई। और कहने लगे कि तुझे बिल की क्या जरूरत है मैं सब निपट लूंगा करके सचिव को तीन चार झापट मारी ओर बोला कि तू ज्यादा होशियर मत बनना कहते हुए सचिव पर हमला करने लगा, इतने मे मै बाईक से वहां से चला गया।पंचायत में ही कार्य करना सरपंच के इस प्रकार के व्यवहार करने से मै मेरा कार्य सुचारू रूप से नही कर सकूंगा तथा मुझे हमेशा यह भय बना रहेगा कि मेरे साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। अतः संगठन के माध्यम से शिकायत व सचिव के साथ सरपंच द्वारा किये गये दुर्व्यहार मारपीट व जान से मारने की धमकी की एफ आई आर दर्ज करने के आदेश जारी कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है। सरपंच पर यदि कोई ठोस कार्यवाही नही की जाती है तो सचिव संगठन इसके विरूद्ध जनआंदोलन करेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |