Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बसंत पंचमी के पावन पर्व शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति
25, Jan 2026 8 months ago

image

माही की गूंज, बरवेट/बनी।

           झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला ग्राम बनी में बसंत पंचमी के पावन पर्व के अंतर्गत रविवार को शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। हरिहर आश्रम के पीठाधीश्वर यज्ञाचार्य देवेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में पं.रविंद्र भट्ट, पंडित अखिलेश पुरोहित, पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री, पंडित दशरथ व्यास व अन्य पांच बटुक ब्राह्मणों द्वारा प्रमुख यजमान अशोक भटेवरा बरवेट, रमेश भटेवरा रायपुरिया सपत्नीक दंपतियों द्वारा धार्मिक प्रक्रिया संपन्ना कराई गई। पिछले सात दिनों से गौशाला में धार्मिक आयोजन होते रहे। इस दरमियान बसंत पंचमी के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। 

           यज्ञाचार्य पंडित देवेंद्र शास्त्री धरियाखेड़ी मंदसौर वाले ने बताया कि, 19 जनवरी से महायज्ञ आरम्भ हुआ था। यज्ञ आरम्भ होने के पहले यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया। यज्ञ के दौरान पहले महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसके बाद 11 बटुक पंडितो द्वारा यजमानों से सम्पन्न कराया गया। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में लक्ष्मी होम भी हो चुका हैं। यजमानों व क्षेत्रवासियों की समृद्घि के लिए किए गए महायज्ञ मे यजमानों ने आहुति दी गई थी। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना होता है।

           आचार्य श्री शास्त्री ने बताया कि, श्री हरिहर भगवान की असीम कृपा से झाबुआ जिले पावन धरती पर दिव्य  शिव शक्ति यज्ञ सम्पन्न हुआ हैं। क्षेत्र वासियों को इस यज्ञ का लाभ अवश्य मिलेगा। क्षेत्रवासी यज्ञ का महत्व समझकर उसे अपनी दिनचर्या का अंग बनाएंगे। आचार्य शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से तेजस्विता, प्रखरता, परमार्थ-परायणता एवं उत्कृष्टता का प्रशिक्षण मिलता है। दुनिया का सबसे बड़ा दान अगर कुछ है, तो वह है अन्नदान। भंडारे में शरीर के साथ-साथ आत्मा भी तृप्त होती है। इसका महात्म्य हमारे पुराणों में भी वर्णित है। 

            महायज्ञ के समापन पर रुद्राभिषेक, देवी उपासना और महाआरती का आयोजन किया गया। द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अंतिम आहुति दी गई, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।


आचार्य का किया बहुमान

           हरिहर आश्रम में सात दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के साथ सर्व हिंदू समाज की 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लेकर क्षेत्र के समाजसेवी अजय सुराना, ऋषभ गुप्ता, कृष्णा पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, बग़दीराम पाटीदार, दिनेश पाटीदार, गोविन्द पाटीदार,कैलाश डामोर,हीरालाल भाभर, भीलजी डामोर आदि ने शाल श्रीफल से बहुमान किया। इस अवसर पर सेकडो की तादात में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |