Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने किया सड़क का भूमिपूजन
02, Jan 2022 4 years ago

image

सड़क बनने से 35 ग्रामों के ग्रामीण जुड़ेंगे जिला मुख्यालय से 

माही की गूंज, बड़वानी।

        प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने ग्राम सुस्तीखेड़ा पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 609.44 लाख से बनने वाली मेणीमाता-सुस्तीखेड़ा-सामरखेड़ा-काजलमाता रोड़ का भूमिपूजन किया। इस मार्ग के बन जाने से इस पहाड़ पट्टी के लगभग 35 से अधिक गांवों के 40 हजार से अधिक लोग जहां सीधे जिला मुख्यालय एवं निवाली होते हुए वे महाराष्ट्र से भी सीधे जुड़ जायेंगे। इससे उन्हे 20 किलोमीटर की दूरी कम तय करना होगी। वही बरसात के दिनों में होने वाली समस्या से भी निजात मिल जायेगी। 

        इस दौरान पहाड़ पट्टी के बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी तथा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने बताया कि, इस सड़क की मांग लंबे समय से चल रही थी, जो आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कारण पूरी हो रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से इस दुर्गम क्षेत्र में जहां विकास के नये आयाम प्रारंभ होंगे। वही इस क्षेत्र के रहवासी सरलता से जिला मुख्यालय एवं महाराष्ट्र पहुंच सकेंगे। इस क्षेत्र के लिए यह मार्ग जीवनरेखा साबित होगा। 

        जनपद पंचायत पाटी उपाध्यक्ष दीलू मालवीय, पूर्व नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती कोकिला पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रंजना पटेल, नगर परिषद पलसूद अध्यक्ष श्रीमती रमा वास्कले, पूर्व मण्डी अध्यक्ष ओम भावसार, क्षेत्र के गणमान्य सुभाष जोशी, श्रीमती जया शर्मा, हीरा यादव, ग्राम की सरपंच श्रीमती ममता नारू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |