Saturday, 09 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं | ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा |

गणतंत्र दिवस परेड की कलेक्टर ने ली सलामी
26, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी।

         जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में झण्डावंदन कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग द्वारा कर परेड की सलामी ली गई है। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित इस समारोह कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल, जिला पुरुष बल पुरूष प्लाटून, जिला होमगार्ड बल, जिला फारेस्ट बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किये गये। कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, आयुष विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, वन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिला पंचायत द्वारा शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकिया भी निकाली गई। 

         समारोह में प्रस्तुत किये गये सशस्त्र बल मार्च पास्ट हेतु प्रथम पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस को, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस महिला बल को, तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल को तथा सांत्वना पुरस्कार जिला होमगार्ड को प्रदान किया गया। वहीं अशस्त्र बल में एनसीसी सीनियर गर्ल्स शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के दल को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी जूनियर शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के दल को द्वितीय पुस्कार, जिला वन विभाग के दल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विभागो द्वारा निकाली गई झांकियो में प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को, द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं तृतीय पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग तथा सांत्वना पुरस्कार उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, नगर पालिका बड़वानी, पीएचई, आयुष विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग को दिया गया। 

         इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी को प्रथम पुरस्कार, शासकीय कन्या हाईस्कूल बड़वानी को द्वितीय पुरस्कार तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी को तृतीय पुरस्कार, तथा हरसुख दिगम्बर जैन स्कूल बड़वानी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी तथा केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

         कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुमरेसिंह सोलंकी, लोक सभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक बड़वानी राजन मण्डलोई, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद तथा जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले ने श्रेष्ठ कार्य करने पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनाश, एसडीएम सेंधवा अभिषेक सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम राजपुर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम बड़वानी शक्तिसिंह चौहान, एसडीएम पानसेमल रमेश सिसोदिया, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, तहसीलदार मनीष पाण्डेय, जीएस डावर, हितेन्द्र कुमार भावसार, जगदीश कुमार वर्मा, राहुल सोलंकी, सुनील सिसोदिया, भूपेन्द्र भिड़े, कार्तिक मौर्य, सुश्री बबली बर्डे, निर्वाचन पर्यवेक्षक आरएस पाटीदार, कार्यपालन यंत्री एसएस चौंगड़, केएन प्रजापति, उप संचालक कृषि आरएल जामरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरएस गुण्डिया, सहायक आयुक्त सहकारिता सुरेश सांवले, जिला कोषालय अधिकारी जेसी वर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी एचएस मुवेल, सहायक संचालक अजय कुमार गुप्ता, जनपद सीईओ मोतीलाल काग, महेश पाटीदार, मनोज निगम, नगर पालिका अधिकारी केएस डोडवे तथा मधु चौधरी, प्रबंधक कमलेश गोले, सहायक यंत्री विरल पटेल, स्कूल शिक्षा विभाग के 15 कर्मियो को, ईगर्वनेंस के 5 कर्मियो को, राजस्व विभाग के 13 कर्मियों को, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 8 कर्मियों को, 3 वनरक्षकों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। 

         वही कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 बड़वानी के योगेश रोमड़े, विकास डोडवा, पूनम अवासे, शीतल अवास्या, संयोगिता डावर, अमित दुफारिया, अतुल रावत एवं योगेश वास्कल,सरस्वती शिशु मंदिर सेंधवा के चेतन खेरनार, शासकीय उमावि बड़वानी की कुमारी पूर्वा गुर्जर, वैष्णवी विद्या विहार बड़वानी के हसनेन मंसूरी, नर्मदा कान्वेट स्कूल बड़वानी की कुमारी हर्षिता चांदौरे को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

         उपस्थित मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमरेसिंह सोलंकी, लोक सभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक बड़वानी राजन मण्डलोई, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद तथा जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, जिला महामंत्री विक्रम चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, पत्रकार बंधु उपस्थित थे। 

           मुख्य समारोह कार्यक्रम का संचालन शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के व्याख्याता डॉ. मधुसूदन चौबे एवं बीईओ पाटी श्रीमती राजश्री पंवार द्वारा किया गया। मुख्य समारोह के पूर्व कलेक्टरेट में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिह पटेल एवं सीईओ जगदीश कुमार गोमे द्वारा झण्डावंदन किया गया। इसी प्रकार विभिन्न शासकीय कार्यालयो में झण्डावंदन जनप्रतिनिधियो संबंधित अधिकारियो द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदो को श्रृद्धासुमन अर्पित किये गए नगर में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 7 बजे से ही हो गई थी। विजय स्तम्भ पर जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने 1857 स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियो को एवं शहीदो को श्रृद्धासुमन भी अर्पित किये।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |