Wednesday, 19 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

आबकारी ओर पुलिस अमले की संयुक्त कार्रवाई में जप्त की अवैध शराब
15, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर
     अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नानपुर क्षेत्र में लगभग एक लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब जप्त की। जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही व नानपुर पुलिस नानपुर-कुक्षी रोड पर संचालित गणेश ढाबे पर मदन पिता कन्हैया के कब्जे से 1 पेटी बियर कैन, मूलबाई पति शंकर के कब्जे से 25 लीटर अवैध ता‌ङी, राकेश पिता तेनसिंह के कब्जे से 12 बोतल बियर तथा मनोज पिता सुरसिंह निवासी नानपुर की दुकान से 12 बोतल बियर, 14 कैन बियर, 50 पव्वा देसी मदिरा एवं रोड किनारे रखी हुई दो बड़ी जरी केंन में लगभग 45 लीटर ताङी जप्त की। 
     जिसके बाद आबकारी व पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम छोटी सेजगाव में सुक्खङ नदी पर मिलने वाले नाले किनारे घने जंगलों में पत्थरों की आड़ में छुपा कर रखी हुई 12 पेटी माउंट कैन बियर एवं 14 पेटी देसी मदिरा प्लेन की बरामद की गई। जिस पर किसी व्यक्ति की पहचान न होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अवैध मदिरा का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 
     बतादे कि, आबकारी विभाग द्वारा कल भी अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में कुल 8 प्रकरण कायम करते हुए 27 हजार से अधिक मूल्य की लगभग 141 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गई थी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |