Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जननायक टांटिया भील की मूर्ति लेने के लिए रवाना हुआ दल
25, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        आगामी 27 नवम्बर रविवार को राष्ट्रीय गौरव जननायक भील की मूर्ति स्थापना फाटा डेम के फाटा (वास्कल) पर होना तय है, जिसको लेकर पिछले महीने भर से क्षेत्र में बैठक और तैयारी अंतिम दौर पर चल रही है। गुरुवार को टांटिया भील की मूर्ति लेने के लिए देर शाम आदिवासी समाज अलीराजपुर, नानपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक दल मूर्ति लेने के लिए रवाना हुआ। मूर्ति लेने जाने के लिए दल रवाना करने से पहले दाहोद नाके स्थित टांटिया भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व जय घोष के नारों के साथ रथ को भगवान बिरसा मुंडा के लाल सफेद ध्वज से सांकेतिक राजस्थान हेतु रवाना किया। आदिवासी योद्धा टंट्या भील की 2री मूर्ति सामाजिक संगठन के बैनर तले जनसहयोग से लगाई जा रही है।

        आयोजन कमेटी के संयोजक नितेश अलावा ने बताया कि, आयोजन पूर्णतः सामाजिक है ओर इस ऐतिहासिक आयोजन मे गुजरात राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के तमाम आदिवासी हितेषी समाज जन शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर के जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता को क्षेत्रीय जिम्मेदारी दी गयी है जो जननायक की रथ यात्रा मे स्वागत सत्कार से लेकर मूर्ति स्थापना मे पूरा सहयोग करेंगे। मूर्ति स्थापना पूर्णतः आदिवासी सामाजिक परम्परा, रीती रीवाज से पटेल, पुजारा, बड़वे द्वारा 27 नवम्बर को होंगी। मूर्ति 25 नवम्बर को जिले के सेजावाडा मे प्रवेश करेगी जो भाबरा, आम्बुआ होते हुए जोबट रुकेगी। 26 नवम्बर को जिले के सबसे बड़े कस्बे नानपुर मे सभा और रैली का आयोजन होगा। 27 नवम्बर को फाटा डेम हेलीफेड मैदान मे विशाल सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ देर शाम मूर्ति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम सयोजक दल को दिलु पटेल, मुकेश रावत, केरम जमरा, रितु लोहार, रतनसिंह रावत, केरमसिंह चौहान ने झंडा फहराकर रवाना किया।

        इस दौरान संजय कलेश, सुनील सौलंकी, सोनू चौहान, सुनील मंडलोई, सुरेश बघेल, दिलीप बघेल, बहादुर कलेश,रवि कलेश, सवल सिंह भिंडे, बिडीया कलेश आदि ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे आने की अपील की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |