Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर गुलशने मदीना कमेटी बहारपुरा (मंसुरी चोक) पर जुलूस का किया स्वागत
09, Oct 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        ईद मिलादुन्नबी को दिल में रसूल की मोहब्बत और लबों पर दरूद शरीफ पढ़ते हुए, सडक़ों पर हाथों में इस्लामिक परचम लहराते हुए धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज ने अपने-अपने मोहल्लों को दुल्हन की तरह सजाया गया। बड़ी संख्या में समाजजन ने शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे नगर में निकाला।

गुलशने मदीना कमेटी ने किया इस्तकबाल

        गुलशने मदीना कमेटी बहारपुरा (मंसुरी चोक) पर कमेटी के सदस्य, और मोहल्ले के सभी वरिष्ठजन, बुजुर्ग, नोजवानो,और बच्चों ने कमेटी के मंच से शहर काजी सैयद अफजल मियाँ, प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनीफ मियां, सैयद फरीद मियाँ, सैयद अशफाक मियाँ, मोहसिन मियाँ,  सैयद हैदर मियाँ व औलमाए-इकराम का फूल मालाओं से इस्तक़बाल कर जुलूस का स्वागत किया। साथ ही कमेटी ने सभी को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। ईद के मौके पर कमेटी के सदस्य मंच पर अलग-अलग लिबास में नजर आए। कोई सफेद कुर्ते हरे सफेद रंग के इस्लामी साफे पहने नजर आये कोई नए-नए परिधानों में नजर आया। ईद के मुबारक मौके कमेटी ने बच्चों को मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट के साथ दरूद शरीफ की किताब जुलूस में सभी को वितरित की गई।

बहारपुरा (मंसुरी चौक) को आकर्षक तरीके से सजाया

        जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मोके पर गुलशने मदीना हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग बिरंगी लाइट से सजाया जो रात को बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। साथ ही मोहल्ले को रंग बिरंगी कपड़े, एवं लाइटिंग, फूलों, से दुल्हन की तरह सजाया गया। जो आकर्षक का केंद्र रहा। हर कोई इसकी तारीफ करते नजर आ रहा था।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |