Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

ईद मिलादुन्नबी की खुशी में दाऊदी बौहरा जमात ने जुलूस निकाला
08, Oct 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         दाऊदी बोहरा मस्जिद से शुक्रवार को जमात द्वारा जमात के स्काउट बैंड की धुन पर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया, जो कस्बे से होता हुआ पुनः मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ।

         हमारे संवाददाता को जमात की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आम्बुआ दाऊदी बोहरा जमात के मस्जिद हॉल में बीती रात जमात के 52वे धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहेब की वाअज की रिकॉर्डिंग सुनाई गई तथा 7 अक्टूबर की सुबह ईदे मिलादुन्नबी की खुशी में दाऊदी बौहरा जमात में स्काउट गाइड की धुन पर कस्बे में धार्मिक तथा देश प्रेम के नारे लगाते हुए हाथों में जमात का धार्मिक झंडे के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर विशाल जुलूस जनाब मुल्ला हातिम राजा की सदारत में निकाला गया। मस्जिद से शुरू होकर जुलूस कस्बे से होता हुआ बस स्टैंड तथा बाद में मस्जिद पर पहुंचकर समापन किया गया। जुलूस में वाली मुल्ला शब्बीर भाई कोहावाला, पूर्व वाली मुल्ला हुसैनीइब्राहिम भाई, जमात के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अब्बास भाई तथा आम्बुआ बोरझाड़ के दाऊदी बौहरा जमात के सभी परिवार सम्मिलित हुए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |