Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

महिला से दुष्कर्म के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, पति के साथ मारपीट कर किया महिला से दुष्कर्म
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 18, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम

    जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन आरोपियों ने खेत पर मौजूद पति से मारपीट कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कालूखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिगराला निवासी एक दंपति के खेत पर उसी गांव में रहने वाले आरोपी शाकीर पिता बाबु खा, मोहम्मद पिता अहमद हुसैन मसूरी, फ़िरोज उर्फ़ फिज्जू पिता सुलेमान ने महिला के साथ जबरजस्ती करने की कोशिश की और तो महिला ने शोर मचाया, महिला की आवाज सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा जिसके साथ आरोपी ने अपने अन्य दो साथियो को बुलाकर महिला के पति के साथ मार-पीट शुरू कर दी। इस दौरान तीनो आरोपीयो ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फ़रार हो गए। जिसके बाद पीड़ित दंपति ने कालूखेड़ा थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 323 तथा 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |