Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
18, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

           नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ की मध्य प्रदेश एवं रतलाम जिले के पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा महिला अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल व मोदी विचार मंच के सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन मुरली वाला और ओपी मेहर प्रदेश संगठन मंत्री तथा रंजना कुंपावत प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सोमेश वर्मा द्वारा तथा राकेश शर्मा राजीव ऊवी, विजय बक्षी, प्रीति सोलंकी, हेमा निरंजनी द्वारा किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा मोदी विचार मंच के कार्यों एवं आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के बारे में प्रकाश डाला गया। उद्बोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा नवीन पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें राकेश शर्मा को मालवा प्रांत संरक्षक, राजीव ऊवी को जिला महामंत्री, सर्वेश बडगुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास सोनी को जिला सचिव, भूपेंद्र सिंह पवार को कोषाध्यक्ष, मितेश चोपड़ा प्रचार प्रसार प्रमुख, विजय बक्षी प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र विश्वकर्मा आलोट तहसील संयोजक, रविंद्र को जावरा तहसील संयोजक, चेतन ग्वालियर को सैलाना तहसील संयोजक, हेमंत शर्मा व्यवस्था प्रमुख, अमित मेहता कार्यकारिणी सदस्य, विश्वेश बैरागी विशेष कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला जिला इकाई में प्रीति सोलंकी जिला अध्यक्ष, रेखा सांखला उपाध्यक्ष, हेमा निरंजनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनीता बासनवाल उपाध्यक्ष, साधना गौड़ उपाध्यक्ष, रजनी जोशी उपाध्यक्ष, शिल्पा जोशी सचिव, दीक्षा नागोरी प्रचार प्रसार प्रमुख, संगीता परसाई प्रचार प्रसार प्रमुख, रश्मि व्यास व्यवस्था प्रमुख, कृष्णा मीणा उपाध्यक्ष के दायित्व पर प्रदेश अध्यक्ष सोमेश वर्मा द्वारा नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में राकेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |