Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी |

सड़क दुर्घटना में पूरा परिवार हुआ खत्म, मासूम की भी मौत
10, Mar 2024 2 years ago

image

बच्चे का इलाज करवाने गया था परिवार, बाइक की टक्कर के बाद आए ट्रेक्टर ने परिवार की ले ली जान

माही की गूंज, रतलाम।

            रतलाम जिले कि बिलपांक पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी व 2 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पहले दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त हुई। एक बाइक पर सवार पति-पत्नी व 2 वर्ष के बच्चा जमीन पर गिर गया। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। रतलाम के गांव बसंतपुरा निवासी गोपाल (25) पिता कैलाश बंजारा पत्नी मंजू (23) के साथ बीमार 2 वर्ष के बेटे विशाल को डॉक्टर को दिखाने सातरूंडा लेकर गया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सरवड़ गांव के समीप बंगले के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और 2 वर्ष के बेटे की मौत आमने-सामने दो बाइक की हुई भिंड़त, फिर टैक्टर चपेट में लिया। रतलाम के गांव बसंतपुरा निवासी गोपाल (25) पिता कैलाश बंजारा अपनी पत्नी मंजू (23) के साथ अपने 2 वर्ष के बीमार बेटे विशाल को डॉक्टर को दिखाने सातरूंडा लेकर गया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सरवड़ गांव के सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रतलाम लेकर पहुंचे। यहां पहले बेटे विशाल ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां गोपाल की मौत हो गई, कुछ देर बात पत्नी मंजू की भी मौत हो गई। गांव के दशरथ बंजारा ने बताया कि गोपाल का एक ही बेटा था। गोपाल अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने शाम 5 बजे घर से निकला था। वापस लौटते समय शाम करीब 7 बजे हादसा हो गया। बिलपांक थाना प्रभारी प्रीति कटारे के अनुसार ट्रैक्टर वाले की तलाश की जा रही है। बाइक भिड़ंत में एक बाइक चालक भी घायल हुआ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |