Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सनसनीखेज वारदात...
19, Dec 2023 2 years ago

image

अपहरण कर ले जा रहे 18 वर्षीय युवती के अपहरणकर्ता को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

टोल कर्मचारियों की सक्रियता से  पकड़े गए आरोपी, टोल पर पैसे देते समय हुई शंका

माही की गूंज, रतलाम।

         रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती को प्लास्टिक के बोरे में भरकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जुड़ा है जहां टोलकर्मी की सूझबूझ और सतर्कता से सैलाना पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों के चंगुल से युवती को छुड़वाया है। मामले में अभी तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान को सूचना मिली कि, बदमाश युवती को प्लास्टिक के बोरे में भरकर अपहरण कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा बायपास पर सीएम राइज स्कूल के पास नाकाबंदी कर टेंपो ट्रैक्स गाड़ी को रूकवाया। मौके पर दो बदमाशों को पकड़ा, जबकि एम फरार हो गया। गाड़ी से पुलिस ने 18 वर्षीय युवती ईशु पिता सोहन कटारा निवासी आकड़ियां को मुक्त करवाया। मामले में बदमाश ईश्वर (20) पिता रंगजी निनामा निवासी निनामा का टपरा, आशू (24) पिता मांगू कटारा निवासी बख्तपुरा और हेमचंद पिता रमेश निनामा को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

युवती मचा रही थी शोर 

        दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर टोल नाके पर गाड़ी रुकी। महिला टोलकर्मी ने एंट्री रसीद मांगी। इस दौरान बदमाशों ने रुपए देने के दौरान प्लास्टिक के बोरे का मुंह हाथ से छोड़ दिया। बोरे में कैद बदहवास युवती ने यहां बचाओ-बचाओ की पुकार भी लगाई थी। युवती की बेबसी को भांपकर महिला टोल कर्मी ने कुछ नहीं कहा। गाड़ी जैसे ही टोल से निकली महिलाकर्मी ने अपने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। टोल के अधिकारियों ने मामले की सूचना सैलाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी खान ने बदमाशों की गाड़ी के सामने अपना सरकारी वाहन खड़ा कर रोका और चंगुल से युवती को छुड़ाया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |