Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

तूफानी दौरे पर जीवनसिंह, राजनीतिक दल मान मनोवल में लगे हुए
30, Oct 2023 3 years ago

image

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करे- जीवनसिंह शेरपुर

माही की गूंज, रतलाम।

        जहां एक ओर भाजपा व कांग्रेस में रूठे नेताओ के मान मनोवल के दौरे से बहार नही आ पा रही है। वही दूसरी और निर्दलीय मैदान में उतर चुके जावरा विधानसभा से कारणी सेना के जिवन सिंह शेरपुर का क्षेत्र का ताबड़तोड़ दौरा जारी है। फिलहाल जीवनसिंह को चुनाव चिन्ह तक नही मिला है लेकिन खुद के नाम पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गाँव मचुन, आंबा, दौलतपुरा, कमला खेड़ा, गणेशगंज, सरसाना, गुड़रखेड़ा, अचलाना, उमेदपुरा, नवाबगंज व अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। जहां जीवन सिंह शेरपुर पहुंचे तो विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में अच्छा खासा समर्थन मिलता देखा गया। विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवा और बुजुर्ग  जीवनसिंह से स्वेच्छा से मिलते दिखाई दिए व जगह-जगह हार फुल से स्वागत किया।

जावरा विधानसभा का नाम पूरा देश जानता है

        जिवन सिंह शेरपुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, अपना विधानसभा क्षेत्र पूरे हिंदुस्तान में जानी जाती है। इस विधानसभा क्षेत्र की धरती पर पैदा हुआ और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आप सब के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हुं, आप सभी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करे। अगले 5 वर्ष में क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखी जाएगी जो 75 वर्षो तक नही हो पाया। आप ने दोनों राजनैतिक पार्टियों को वोट कर के देख लिया एक बार मुझे कर के देखिए। गांव में कई सारी मूलभूत सुविधा रहती है जिससे आप वंचित हैं उनको पूरा करवाने की जवाबदारी मेरी है। जनसंपर्क के दौरान जीवन सिंह शेरपुर को लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है जो विधानसभा के बदलते राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |