Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

अलग-अलग दुर्घटना में एक मासूम व नवविवाहिता सहित तीन की मौत
09, Feb 2023 3 years ago

image

गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, गम्भीर हालत में इंदौर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

फोरलेन पर अनियंत्रित कार खेत मे उतरी

माही की गूंज, रतलाम।

        गुरुवार का दिन जिले में हादसों भरा रहा। यहां अलग-अलग घटना दुर्घटना में तीन मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। मृतकों में एक मासूम बालिका, एक नव विवाहिता और एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वही गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। फोरलेन पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बलेनो कार दुर्घटना ग्रस्त होकर खेत मे उतर, गनीमत रही कोई हताहत नही हुआ। पुलिस संदिग्ध मामलों में जांच में जुट गई है।

दीवार गिरने से हुई दो वर्षीय मासूम की मौत।

दीवार गिरने से मासूम की मौत

         दीवार गिरने की घटना गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे डीजल शेड मार्ग पर हुई। घर के बाहर आंगन में 2 वर्ष की सोनाली उर्फ बिट्टी पिता लालू बोरासी खेल रही थी, तभी मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें मासूम दब गई। परिजन बाहर आए, मासूम को निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय लाए। जहा मासूम को मृत घोषित कर दिया। लालू बोरासी दिहाड़ी मजदूरी करता है और घर परिवार चलाता है। बच्ची की मौत के परिवार में अब मातम पसर गया है। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

नव विवाहित का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

        शहर के एक क्षेत्र में बीती रात एक विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हडंकम मंच गया। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी तक मृतिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान फरीन उर्फ़ शिरीन पति उस्मान निवासी बजरंग नगर 19 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतिका का विवाह 7/8 माह पूर्व ही हुआ था। मृतिका का शव उसके घर से करीब 1 किमी की दुरी पर स्थित सालाखेड़ी बायपास पर शराब की दुकान के समीप जा रहे मार्ग पर मिला है। वही घटनास्थल से सालाखेड़ी चौकी की दुरी महज 500 मीटर की है।  फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्डम रिपोर्ट का इंजतार कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गोली लगने से घायल रामचन्द जाट।

गोली लगने से अधेड़ घायल, इलाज के लिए इंदौर रेफर, गोली लगने के कारण अज्ञात

         गुरुवार सुबह एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी। घायल को तत्काल अस्पताल लेकर लाए। स्थिति गंभीर होने पर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है कि आखिर गोली किसने और क्यों चलाई। प्रथम दृष्टया घटना संदेह और संदिग्ध भरी है।

         जानकारी अनुसार बड़ौदा गांव के 55 वर्षीय रामचंद्र पिता हीरालाल जाट को गोली लगी और घायल अवस्था में रामचंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। घटनाक्रम कैसे हुआ। पुलिस को यह बताने की स्थिति में फिलहाल घायल रामचंद्र नहीं है। नामली थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया घटना की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार डम्फर ने ली महिला की जान

        जावरा-मंदसौर फोरलेन रोड पर हुई एक दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। जावरा-मंदसौर फोरलेन पर चौपाटी क्षेत्र सेलिब्रेशन होटल के सामने एक तेज़ रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार की टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी गरोठ निवासी अंगुरबाला पति शांतिलाल गिर गई और डम्फर के पिछले टायर में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि दुपहिया वाहन चालक को चोट लगी है। मिली जानकारी अनुसार डम्फर का ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने डम्फर जप्त कर थाने पर खड़ा कर दिया।

फोरलेन पर दुर्धटना ग्रस्त बलेनो कार।

फोरलेन पर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त 

        महू नीमच फोर लाइन पर जोयो होटल के समीप रतलाम से आ रही बलेनो मारुति सुजुकी की गाड़ी को आईसर ट्राले ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मारी, जिससे  गाड़ी अनबैलेंस होने से फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाती हुई सड़क के किनारे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |