Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नगर में चोरों का आतंक, रात्रि गश्त की फिर खोली पोल
20, Jul 2023 3 years ago

image

रणजीत हनुमान मंदिर सहित तीन स्थानों पर वारदात, बदमाश सीसीटीवी में कैद

माही की गूंज, रतलाम।

          बीती रात बदमाशों ने जावरा फाटक क्षेत्र में तीन धार्मिक स्थलों पर घुस दानपात्र की नकदी चुरा ले गए। वारदात के दौरान मंदिर में ज्यादा नुकसान कर गए। बदमाश इतने शातिर निकले कि मंदिर के गुंबद पर चढ़ गए और वहां लगे रखे सीसीटीवी कैमरे निकाल दिए। वारदात की हरकत मंदिर के कैमरे में कैद न हो इसके लिए अंदर लगे डीवीआर की पीन भी निकाल दी और दानपात्र तोडक़र नगदी चुरा ले गए। जावरा रोड हाइवे स्थित रणजीत हनुुमान मंदिर पर बदमाशों ने पहली वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में घुसे बदमाशों ने दानपात्र के अलावा पास के कमरे का भी ताला तोड़ा। बदमाशों को जब यहां से ज्यादा कुछ कीमती सामान हाथ नहीं लग पाया तो मंदिर में लगे सभी कैमरों को तोडक़र नुकसान कर गए। बदमाश इतने शातिर थे कि वे मंदिर के गुंबद पर भी चढ़ गए और वहां लगे कैमरों को भी निकाल दिया ताकि आसपास के धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदात करने के लिए उनकी हरकत कैद ना हो। चोरी का पता सुबह उस समय चला जब मंदिर के पास रहने वाली महिला सुबह पांच बजे के लगभग अगरबत्ती लगाने पहुंची तो मंदिर का ताला टूटा पाया। बाद में चौकीदार को भी पता चला तो तत्काल इसकी सूचना मंदिर के जवाबदारों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने मंदिर के सामने ही पहलवान बाबा की दरगाह को भी नहीं बख्शा। बताते हैं कि बदमाश बाहर लोहे की जाली को तोड़कर दरगाह परिसर में घुसे। बदमाशों की नजर यहां पर कैमरे पर पहुंची तो बाहरी गेट के नजदीक लगे कैमरे को तोड़ दिए। बदमाशों ने यहां पर भी लगे कैमरों को नुकसान किया। इसके अलावा दरगाह के अंदर लगे दानपात्र का ताला तोडऩे की भी कोशिश की लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो दानपात्र के पतरे को ही नुकसान कर उसमें से रुपए चुरा ले गए। इन दोनों धार्मिक स्थलों के बाद बदमाश मुक्तेश्वरी माता मंदिर में भी घुसे। वहां मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी पर हाथसाफ कर गए।

दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद

          वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की हरकत रणजीत हनुमान मंदिर के कैमरे में कैद हो गई है। दो दुबले-पतले बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे है जो 20-25 वर्ष की उम्र के हैं। वारदात करने से पहले मंदिर की रैकी की और पीछे के रास्ते से अंदर घुसकर ऊंचाई पर लगे कैमरे के डीवीआर की केबल तोड़ते हुए तथा कैमरे की दिशा बदलते दिखाई दे रहे है। दोनों ही बदमाशों का खास मकसद दानराशि चुराना ही रहा है। इसके अलावा वे तीनों ही जगह से कुछ भी सामान नहीं ले गए। पुलिस अब बदमाशों के हुलिये के आधार पर उनका सुराग लगाने में जुट गई है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |