Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

शासकीय महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र संघ का हुआ गठन
31, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, चं.शे. आजाद नगर।

        शासकीय महाविद्यालय भाबरा में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भूतपूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमनी मीट) का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट के माध्यम से भूतपूर्व छात्र संघ (एलुमनी एसोसिएशन) का गठन किया गया। भूतपूर्व छात्र संघ में पदाधिकारियों का  नामांकन भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। जिसमे अध्य्क्ष पद हेतु आदिल शेख, उपाध्यक्ष पद कु. पलक जायसवाल, सचिव पद जितेन्द्रसिंह जमरा व कोषाध्यक्ष अंतरसिंह चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया। भूतपूर्व छात्र सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. एसएस डोडवे द्वारा की गई। प्राचार्य द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस सम्मेलन के उद्देश्यों व महत्व को समझाते हुवे भूतपूर्व छात्र संघ को अपनी नवीन भूमिका से अवगत कराया गया। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी प्रो मानसिंह डोडवा एवं एनएसएस प्रभारी प्रो कमलेश गणावा द्वारा एलुमनी मीट के अंतर्गत भूतपूर्व विद्यार्थीयों का स्वागत करते हुवे उन्हें महाविद्यालय के विकास हेतु एलुमनी एसोसिएशन के माध्यम से सदैव जुड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नवनीत सांकला द्वारा एलुमनी एसोसिएशन के बारे में जानकारी दी गयी एवं भविष्य में यह संघ किस प्रकार आगे बढ़ेगा इसकी कार्यविधि पर जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट ट्रैकिंग प्रभारी प्रो नीलेश परमार द्वारा किया गया एवं आभार विश्व बैंक प्रभारी संदीप बामनिया द्वारा माना गया। समस्त स्टॉफगण द्वारा नवीन एलुमनी एसोसिएशन को बधाई दी गयी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |