Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मुस्लिम समाज दफ्तर दारुल कज्जात के तत्वावधान में प्रशासन के सहयोग से लगाया टीकाकरण शिविर
25, Jun 2021 5 years ago

image

टीकाकरण हेतु भारी जोश, अगले चार दिन में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य का हुआ शुभारंभ

माही की गूंज, अलिराजपुर

    मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद के पास स्थित जमात खाना भवन में टीकाकरण शिविर का आज शुभारंभ हुआ। यह अभियान अगले चार दिन तक चलेगा, आज हुए टीकाकरण में सिर्फ आधे धंटे में ही 84 व्यक्तियो का टीकाकरण करवाया गया। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन ने टीकाकरण कराया। जिसमे प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनीफ़ मिया भी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सुरभि सिन्हा, एसपी विजय भागवानी, सिविल सर्जन डॉ. केसी गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, डॉ. सचिन पाटीदार, पीआरओ मनीष गुप्ता, शेरसिंह चोहान, लक्ष्मी क्लेश, फरीदा शेख, रुक्मिणी राठौर सहीत अन्य जन उपस्थित रहे। 

    विदित हो कि, मुस्लिम समाज मे टीकाकरण हेतु समाज के सैय्यद मोहसिन बाबा, पूर्व सदर सानी मकरानी, पार्षद साबिर बाबा, आरिफ बलोच, सैय्यद आरिफ दादा, सिराज तन्हा, डॉ. शकील शेख, डॉ. मोहसिन मकरानी, रमीज बाबा, मोहम्मद पाकीज़ा, जुबेर निजामी, इरशाद मंसुरी, सलमान खान, इरफ़ान बरकती, साज़िद मकरानी, अख्तर निजामी, डॉ. अंसार पठान, सलाउद्दीन नवाबी, परवेज़ नवाबी, इकबाल मदमी, इमरान मदमी विगत कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, इसी का परिणाम हैं कि अगले चार दिनों में समाज मे शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञात हो कि, कल 26 जून को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक पुनः इसी जमात खाना भवन में भी टीकाकरण किया जाएगा, साथ ही एकता नगर के पास श्री पशु पतिनाथ मंदिर पर सुबह 9 बजे से रखा जाएगा, 27 जून को मंसुरी चौक में रखा गया हैं। इन टीकाकरण केंद्रों पर समाज के वरिष्ठ जन ने शहर के सभी समाजजन व समस्त नगरवासियों से टीकाकरण हेतु सादर आमंत्रित होने की अपील की हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |