Thursday, 30 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

कहां खो गई मानवता! फिर हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
05, Jul 2021 5 years ago

image

अलीराजपुर के बाद धार का वीडियो वायरल, दो युवतियों को परिजनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा
माही की गूंज, धार
      दो दिन पहले ही अलीराजपुर जिले से महिला को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया था। मामला शांत भी नहीं हुआ कि, ऐसा ही एक और मामला धार जिले में भी वीडियो वायरल होकर सामने आया। जिसमे दो युवतियों को उसी के चचेरे भाइयों ने अपने ही परिजन के किसी सदस्य से मोबाइल पर बात करते देख शंका के आधार पर अपनी और से खौफनाक सजा दे डाली। 
      मामला धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पीपलवा गांव का सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि, युवतियों को चचेरे भाई और रिश्तेदार लाठी-डंडो व लात-घुसो से पीटते रहे ओर लोग घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी उन्हें इस बर्बरता से नहीं बचाया। युवतियां चिल्लाती रहीं, अपने आप को बचाने की गुहार लगाती रहीं। 
      युवतियों से मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। युवतियों को उनके भाइयों के साथ ही महिलाओं ने भी उन्हें लाठी, पत्थर, लात और घूंसों से पीटा। पूरी घटना का वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। 
पूछताछ की ओर पीटना शुरू कर दिया 
       दोनों युवतियां चचेरी बहन बताई गईं, दोनों का रिश्ता अलीराजपुर के जोबट में तय हुआ। लड़कियों ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि, कुछ लोगों ने उन्हें गांव की स्कूल के पास रोका। उन्हें पूछा गया, मामा परिवार के दो लड़कों से फोन पर बातचीत क्यों करती हो? इतना पूछते ही लड़कियों पर जमकर डंडे बरसाए गए। महज फोन पर बात करने की बात को लेकर युवतियों को जमकर पीटा गया। दोनों लड़कियां डरी हुई हैं और शिकायत भी दर्ज नहीं करवा रही थीं। 
      टांडा पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और मौका मुआयना किया। युवतियों को थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ करने पर युवतियों ने आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि, उनके साथ परिजनों ने ही मारपीट की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर परिवार के 7 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: