Sunday, 10 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं | ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा |

ग्राम सभा मे पेसा एक्ट की दी जानकारी
19, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

           अलीराजपुर जिले के विकासखंड उदयगढ़ की ग्राम पंचायत छोटी जुवारी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य भूमिका पेसा एक्ट और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की रही। ग्राम सभा में सेकड़ो ग्रामवासी उपस्थित हुए, जिन्हे ब्लॉक समन्वयक पेसा एक्ट निलेश भंवर, कैलाश जमरा ने पेसा नियम में मिले अधिकारों (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) व अन्य प्रावधानो को विस्तारपूर्वक समझाया। पेसा नियम में मिले अधिकार से ग्राम सभा के माध्यम से गांव को सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से किस प्रकार से सशक्त किया जाए। सम्पूर्ण पेसा नियम समझने के बाद उपस्थित सभी ग्रामीणजनों ने अपने-अपने फलियें की नवीन(पृथक) ग्राम सभा बनाने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक व्यवस्था को देखते हुए गांव में किसी भी सामाजिक आयोजन में एक या दो ही डीजे व मांदल लाने हेतु सभी ने एकमत होकर उक्त महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। 

          ग्राम सभा के दौरान तड़वी ने कहा कि, पेसा कानून से हमारे गांव मे ग्राम सभा के माध्यम से सभी ग्रामवासी के हित में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व अन्य विकास कार्य से संबंधित ग्राम सभा में प्रस्ताव लाने की बात कही। ग्राम सभा के दौरानसरपंच, सचिव, पटवारी व गांव के प्रमुख भगत और सभी ग्रामीणजन उपस्थित रहें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |