Wednesday, 09 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

आदर्श पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित
26, Jul 2021 5 years ago

image

श्री वाणी को अध्यक्ष पद का मिला दायित्व 

माही की गूंज, जोबट

    रविवार देर शाम को कॉलेज रोड स्थित होटल वृंदावन में पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया‌। जिसमें आदर्श पत्रकार संघ का संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिन्दुस्तानी को बनाया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष वासुदेव वाणी को नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष अनिल हरवाल, सचिव महेंद्र डी जैन, कोषाध्यक्ष होजेफा बोहरा, सहसचिव निलेश डावर को बनाया गया।

    इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष वासुदेव वाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां कि, सबको लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता है, संगठन में शक्ति है, सबको संगठित होकर रहना है। आज के समय में पत्रकारिता सबसे बड़ी चुनौती है। आदर्श पत्रकार संघ के सभी सदस्यों द्वारा जोबट नगर में पत्रकार भवन के लिए मांग की जाएगी।

    नवनियुक्त सहसचिव निलेश डावर ने कहा कि, आज की पत्रकारिता को सर्वसमाज के गरीब तबके की आवाज बनने की आवश्यकता है, शोषितों को न्याय दिलवाना, उन्हें सहारा देने, स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिलवाना, एक निष्पक्ष पत्रकार बनकर हर दमनकारी नीतियों के खिलाफ, भर्ष्टाचार के खिलाफ बोलने और लिखने की आवश्यकता पड़ चुकी है।

    पत्रकार संघ के अन्य सभी सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखें। इस अवसर पर रमाशंकर (लल्ला) पारिक, मनिष जेन, हेमंत जेन, शाहरुख खत्री, चयन खत्री, पियुष डूंगरवाल, संजय वाणी, लोकेश राठौड़, संदीप वाणी, जितेंद्र वर्मा, हर्षित ठाकुर आदि उपस्थित थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |