Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जिले में लगातार पुलिस को चुनोती दे रहा चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 04, Mar 2021 5 years ago

image

पुलिस ने किया कई चोरियों का पर्दाफाश, चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी धारए, माल भी जप्त
माही की गुंज, रतलाम 
     शहर और जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो गिरोहों के तेरह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे करीब छब्बीस लाख रु. अधिक का चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी। 
     एसपी श्री तिवारी ने बताया कि, सैलाना में विगत 24-25 दिसम्बर 2020 की मध्य रात्रि में भाजपा नेत्री डा. क्रान्ति जोशी और डा. दीपक जोशी के मकान का ताला तोड कर अज्ञात बदमाशों ने अलमारी मेें रखे साढे ग्यारह लाख रु. नगद और सोने की चैन, लाकेट, अंगूठी आदि गहने चुरा लिए थे।
     पुलिस ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए तफतीश की, तो इस वारदात में डा. दीपक जोशी के पूर्व ड्राइवर आदेश उर्फ छोटू का हाथ होने का संदेह हुआ। उक्त ड्राइवर को डा. जोशी ने कुछ समय पूर्व नौकरी से निकाल दिया था। आदेश उर्फ छोटू को डा. जोशी के घर के भीतर की सारी जानकारी थी। आदेश ने घर के ताले तोड कर चोरी करने के शातिर अपराधी प्रमेश चरपोटा, अनिल निनामा, ईश्वर निनामा और सुनील मईडा के साथ मिलकर उक्त चोरी की थी। पुलिस ने इस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 11 लाख 13 हजार रु. नगद और चोरी किए गए जेवरात इस प्रकार कुल 12 लाख 62 हजार जब्त कर लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदेश उर्फ छोटू पिता छगन निनामा (20), अनिल पिता मनोहर निनामा (22), ईश्वर पिता धारिया निनामा (20) तीनों निवासी खानपुरा थाना दानपुर जि. बांसवाडा (राजस्थान), सुनील पिता राजू मईडा (19) नि. ग्राम पाडला गणेशीलाल झरी, थाना भुगडा जि. बांसवाडा और प्रमेश पिता रकमा चरपोटा (24) नि. ग्राम झरी थाना भुगडा जि. बांसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है। 
     वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और कई लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी भरत पिता रामाजी चन्द्रवंशी बोडाना बागरी (36) नि. ग्राम बडागांव थाना भाटपचलाना जि. उज्जैन को पकडा गया। कडी पूछताछ के बाद उक्त आरोपी ने उक्त वारदातों को कबूल करते हुए वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी दी। उसने बताया कि, उसके दो साथी कृष्णलाल पिता नागूलाल बागरी नि. ग्राम गावडी नि. उज्जैन और हुसैन पिता रियाज मोहम्मद नि. बडागांव जि. उज्जैन इन वारदातों में उसके साथ शामिल थे। इन आरोपियों ने कडी पूछताछ के दौरान रतलाम शहर की दस बारह वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस इन वारदातों की अलग से जांच कर रही है। इन तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद अलग अलग वारदातों में इनके साथ शामिल रहे पांच अन्य आरोपियों शिवकुमार पिता बद्रीलाल सोनी नि. उज्जैन, नारायण सिंह पिता रुपसिंह पंवार ग्राम अंतरवासा थाना भाटपचलाना जि. उज्जैन, अशोक पिता प्रभूलाल पाटीदार नि. ग्राम मडावदा, थाना खाचरोद, महेश पिता ईश्वरलाल पाटीदार (32) नि. इटावा माताजी थाना बिलपांक जि. रतलाम और शाहरुख पिता शाहदत मंसूरी नि.जलोदिया जागीर थाना नागदा जि. उज्जैन को भी गिरफ्तार किया है। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने करीब पन्द्रह लाख रु. मूल्य के गहने और नगदी आदि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने इन वारदातों का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |