Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पांच लाख सत्तर हजार की लुटके मामले में ताल पुलिस ने किया खुलासा
05, Sep 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।
        एक किसान ने जेसीबी मशीन का सोदा तय किया था जिसके लिए नगदी व बैंक से रूपए निकलाकर नागदा रेलवे जक्शन जेसीबी मालीक को देने थे कि इस बीच जीजा के साथ अज्ञात बदमाश नोटो से भरा बेग लुट कर चले गए थे। जिस मामले मे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आखिरकार 5 सिंतबर 2022 को लुट के आरोपियों को लेकर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों तीस अगस्त को दोपहर मे गोपाल सिंह पिता भेरू सिंह जाति सोंधिया निवासी खेजडीया सोंधियान जेसीबी खरीदना चाहता था। जिसने जेसीबी का सौदा करते हुए राशि नागदा जक्शन पहुंचाना थी। जिसे लेकर गोपाल सिंह ने अपने जीजा शैतान सिंह पिता शंकर सिंह निवासी रछालीया को उक्त जेसीबी हेतु रूपये लेकर नागदा आने को कहा था। जिसमे 2 लाख 20 हजार रुपए गोपाल सिंह घर से लाया था। जिसमे से उसने पचास हजार रूपये अपने पास रख लिये व शेष राशि एक लाख सत्तर हजार रूपये अपने जीजा को दे दिये। फिर जीजा ने एसबीआई बैंक ताल से चार लाख रूपये निकला लीये व जीजा शैतान सिंह उक्त पांच लाख सत्तर हजार रूपये, आधार कार्ड एवं एक चैक ये सभी लेकर ताल से रछालीया के लिये अपनी मोटर सायकल से निकला था। बेग मोटर सायकल के आगे रखा था जिसमे रूपये व उक्त चेक आदि रखे थे कि ताल-आलोट रोड पर अज्ञात बदमाशों ने फरीदयादी शैतान सिंह को मोटर सायकल सहित पिछे से धक्का देकर नोटो से भरा बेग लुट कर दोपहर मे दो बजे के करीबन ले गये थे।
        उक्त घटना को लेकर ताल थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारीयो पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुनिल कुमार पाटीदार व एसडीओपी पुलिस सुश्री शाबेरा अंसारी मेडम के निर्दैशन मे टीम गठीत करते हुए लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबीर सुचना पर आखिरकार आरोपीगणो जयंतीलाल पिता खोमा निनामा (24) निवासी ग्राम सांगा थाना सदर बांसवाडा राजस्थान एवं दीपक पिता अमरलाल बागरी (22) निवासी बागाकोट कल्याण कालोनी बांसवाडा थाना कोतवाली बांसवाडा राजस्थान को गिरफ्तार किया। साथ ही लुट की राशि मे से नगदी चार लाख बीस हजार रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल कीमत डेढ लाख रूपये की जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपीगणो पर पुर्व मे भी बांसवाडा राजस्थान मे आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
        दोनो आरोपीगणों ने फरीयादी की रैकी कर घटना को अंजाम दिया। आरोपीगण बिना नम्बर की पल्सर वाहन से 29 अगस्त को माधौपुर ताल गावं आये व 30 अगस्त को ताल मे रैकी कर घटना को अंजाम देकर चले गये।आरोपीगणो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जाकर पीआर प्राप्त किया है जिसमे अन्य अपराधो के बारे मे पुछताछ की जाना शेष है।
उक्त लुट को लेकर इनकी रही सराहनिय भुमिका
        ताल थाना प्रभारी नागेश यादव, उनि. कन्हैयालाल अवासीया, सउआर, सी भम्भोरीया, आरक्षकगण राजेश सेंगर, कमलेश पांडे, दीपक पाटीदार, रौनक पोरवाल, अमित कुमार, सायरब प्रभारी उनि. श्रवण सिंह भाटी, सायबर आरक्षकगण विपुल भावसार व मुख्य भुमिका प्रधान आरक्षक बालमुकंद परमार, ओमप्रकाश गुर्जर, प्रेमसिंह निनामा, प्रीतम लोहार, मनोज चौधरी व गोविंदराम आदि की सराहनीय भुमिका रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |