Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
Report By: संदीप वाणी 30, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, जोबट
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की गई थी कि, एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, जो प्रदेश में कोविड-19 वेक्सीन के अभाव के चलते आगामी नई तारीख तक टाल दिया है। जिसे ध्यान में रखते हुए आज नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 30 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंग ने अपनी पत्नी के साथ रक्तदान करते हुए किया, जिसके बाद कुल 30 युवाओं ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले को आवंटित ब्लड कलेक्शन वैन में यह शिवीर कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशो के पालन के साथ किया गया। ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया, यह शिविर जिला ब्लड बैंक ओर पूरे जिले में कई दिनों से ब्लड की कमी को देखते हुए आयोजित किया गया। जिले में आए दिन रक्त की आवश्यकता बनी रहती है, उसी को देखते हुए जोबट के युवाओं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जोबट के युवाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट के बीएमओ डॉ. विजय बघेल एवं ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |