Sunday, 23 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

महल के सुरक्षाकर्मी ने जनप्रतिनिधियों से किया अभद्र व्यवहार, ग्राम पंचायत ने बनाया पंचनामा
Report By: विक्रमसिंह राठौर 16, Aug 2023 3 years ago

image

अधिकारी बोले हटाने की करेगें कार्रवाई, लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

माही की गूंज, अमझेरा। 

          स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महल परिसर में स्थित आजादी के महान क्रांतिकारी अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह जी की अश्वरोही प्रतिमा पर ग्राम पंचायत, नगर के जनप्रतिनिधिगण व विद्यार्थीयों के साथ बख्तावर फाउंडेशन के सदस्य माल्यार्पण करने गये तो वहॉ तैनात सुरक्षाकर्मी बसंतीलाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके द्वारा पुछे गये प्रश्नो का उल्टा जवाब दिया। ग्राम पंचायत के द्वारा पहले बस स्टेण्ड पर झंडावंदन किया गया, जिसके बाद वहॉ से सभी पंचगण एवं जनप्रतिनिधिगण महल परिसर पहुंचे तो पहले तो उन्हे महल के दरवाजे पर ताला लगा मिला जबकि सुरक्षाकर्मी वहीं मौजुद था। लेकिन फिर भी उसके द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर कोई रूची नहीं दिखाई गई ना ही प्रतिमा स्थल की कोई साफ-सफाई की गई। सुरक्षाकर्मी को बुलाकर ताला खुलवाया गया, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण कर भारतमाता के नारे लगाये। जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करने पर ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत के द्वारा पंचनामा बनाया गया, वहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए सुरक्षाकर्मी को हटाने की बात कही गई एवं अधिकारीयों तक शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं धार कलेक्टर को भी ग्राम पंचायत के द्वारा पत्र लिखकर सुरक्षाकर्मी को हटाने की बात कही गई है। 

          इस संबंध में पुरात्तव विभाग के डी.पी. पाण्डे ने बताया कि, अमझेरा महल परिसर के सुरक्षाकर्मी की शिकायत मिली है उसे हटा कर अन्य सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाएगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |