Sunday, 11 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जिले में कोरोना कर्फ्यू 1 जून तक रहेगा प्रभावशील
23, May 2021 5 years ago

image

किराना एवं कृषि कार्य से संबंधित दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुल सकेंगी, हाट बाजार के दिन बाजार रहेंगे बंद
माही की गूंज, अलीराजपुर
     जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक प्रभारी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी कलेक्टर श्रीमती जैन ने समस्त समूह सदस्यों को जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी से अवगत कराया। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि, जिले में कोरोना कर्फ्यू 1 जून प्रातः 6 बजे तक प्रभावशील रहेगा। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि, जिले में किराना एवं कृषि कार्य से संबंधित सामग्री की दुकानें प्रतिदिन प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी, किन्तु जिस दिन जिस नगरीय, कस्बाई क्षेत्र में स्थानीय हाट बाजार लगता है उस दिन बाजार बन्द रहेगे। दुकानें संचालन के दौरान एवं बाजार आमजनों को कोविड नियमों (मास्क लगाना, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन आदि) अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वालें नागरिकों एवं दुकानदार/व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही की जाए। समस्त शासकीय कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों की उपस्थिति एवं कार्यालयीन स्टाफ की 25 प्रतित उपस्थिति के साथ संचालित होगे। सहकारी एवं शासकीय बैंक कोविड़ नियमों का पालन करते हुए आिंक रूप से संचालित रहेंगे। जिले के समस्त कियोस्क पूर्व निर्देानुसार बंद रहेंगे लेकिन बैंकिंग कोरस्पोंडेंट घर-घर जाकर लेन-देन कार्य कर सकेंगे। जिले के कंटेनमेंट क्षेत्र में समस्त प्रकार की दुकानें एवं व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में समूह सदस्यों ने विभिन्न सुझावों के साथ उक्त सुझाव भी दिया कि, बाजार में अत्यधिक भीड ना हो इसके लिए सब्जी दुकानें अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो। दोपहिया वाहन पार्किंग हेतु नगर के बाहरी क्षेत्रों में व्यवस्था सुनिचित हो।
     बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष ओम राठौर, किशोर शाह, राकेश अग्रवाल, दीपक चौहान, दीपक दीक्षित, संतोष थेपडिया संजय माझी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |