Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने होली हनुमानजी के किए दर्शन
25, Jun 2023 3 years ago

image

पूर्व कृषि मंत्री स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

माही कि गूंज, रतलाम।

         कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार को निमच से प्रसिद्ध होली हनुमान पहुंचकर सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र होली हनुमानजी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर बालाजी के दर्शन किए। मंदिर के समिति द्वारा राज्यपाल गहलोत का शाल व श्रीफल से सम्मान किया। इस मौके पर रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका नागदा जंक्शन अध्यक्ष, नगर परिषद बड़ावदा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के होली हनुमानजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल गहलोत होली हनुमानजी  मंदिर में दर्शन करने के उपरांत राज्यपाल कालूखेड़ा पहुचे जहां पूर्व कृषि मंत्री स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिह सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकताओं के साथ पैदल-पैदल ग्राम पंचायत पहुचे। जहा पर ग्राम पंचायत द्वारा राज्यपाल का साल श्रीफल के साथ साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आलोट पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिह, दिलीप शाकल्य, हरिराम शाह, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक, पिपलोदा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जनपत सदस्य दीपक नाहर, बालाराम पटेल, पुष्कर मालवीय, सहित आस पास के सरपँच सहित जनप्रतिनिधि गण गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |