Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने 4 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब के साथ अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्‍त एक वाहन भी किया जप्‍त
22, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध धरपकड की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी कडी में सोण्‍डवा पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। जिस पर सोण्‍डवा पुलिस टीम के द्वारा प्राप्‍त सूचना के आधार पर अवैध शराब की धरपकड हेतु चौकी उमराली के सामने नाकेबन्‍दी कर वाहन चैकिंग की कार्यवाही की गई। तभी एक सफेद रंग का पीकअप वाहन अलीराजपुर की ओर से उमराली की ओर जानें के लिये आ रहा था। जिसे नाकेबंदी मे लगी पुलिस टीम के द्वारा रोका गया व वाहन की चैकिंग करते, उसमें बडी मात्रा मे बीयर की पेटीयॉं रखी हुई थी। जिसके संबंध मे वाहन चालक से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अवैध शराब के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। नाकेबंदी में लगी पुलिस टीम के द्वारा उक्‍त पीकअप वाहन को थानें लाया गया। उक्‍त वाहन में आरोपी वाहन चालक के द्वारा 140 पेटीयॉं बीयर 1680 लीटर कीमती 4,03,200/-रू0 की अवैधरूप से परिवहन की जा रही थी, जिस पर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्‍त पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 41 जीए 2310 कीमती 7 लाख रूपये का जप्‍त करते हुये सोण्‍डवा पुलिस के द्वारा अरोपी वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना सोण्‍डवा मे अपराध क्रमांक 150/2023, धारा 34-2, 46 आबकारी एक्‍ट का पंजीबद्ध कर आरोपी चालक को गिरफतार कर न्‍यायालय पेश किया गया है तथा अवैध शराब परिवहन के संबंध में सोण्‍डवा पुलिस द्वारा जांच की जारी है। उपरोक्‍त कार्यवाही मे थाना सोण्‍डवा पुलिस टीम के उप निरीक्षक गोविन्द कटारे, सउनि सुदीप त्रिवेदी, सउनि अरुण कुमार राठौर, प्र.आर. 229 गोवनसिंह एवं आरक्षक चालक 548 वाजिद खान का योगदान रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |