Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

पुलिस विभाग ने लाखों की अवैध शराब वाहन सहित की जप्त, वाहन चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला
29, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

           आगामी लोकसभा चुनाव निर्विध्न संपन्न कराने हेतु चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन दिनों सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग की जाने पर एक चार पहिया वाहन को आम्बुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित पकड़ा गया। 

           पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु और आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश संपूर्ण पुलिस थानों को दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल पुलिस अनु विभाग अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में पुलिस थानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 28-29 मार्च की रात थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई, ए.एस.आई कालूसिंह अलावा, ए.एस.आई अजय भिंडे, आर राकेश सिंगाड, आरक्षक प्रेमसिंह, आर. गिरधारी द्वारा आम्बुआ अलीराजपुर मार्ग पर भीलवट देव के समीप जब पुलिस बल चेकिंग अभियान चला रहा था तभी एक बोलेरो जीप आती दिखी। चालक ने पुलिस को देख कर वाहन दूर खड़ा कर अंधेरे में भाग निकला। जब वहान की चेकिंग की गई तो उसमें अंग्रेजी शराब 777 लीटर कीमत 6 लाख 48 हजार तथा 9 लाख रुपए कीमत का वाहन जप्त कर अपराध क्रमांक 61/2024 आबकारी एक्ट की धारा 34 (2), 36, 46 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर चालक एवं वाहन मालिक का पता लगाने हेतु विवेचना जारी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |