Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

गूंज असर :प्रशासन आया हरकत में आजाद नगर के बाजार को करवाया गया बंद
Report By: अभिषेक गुप्ता 21, Jul 2020 6 years ago

image


आजाद नगर, जिले में कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है, अब तक हुए 26 मरीज 

माही की गूंज, च.शे.आजाद नगर (भाभरा)

    अलीराजपुर जिले के आजाद नगर में करुणा जैसी घातक बीमारी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव निकलता ही जा रहा है।  कल सुबह 4 पॉजिटिव मरीज आए तो वही  रात में आई  रिपोर्ट में एक साथ 10 केस कोरोना पॉजिटिव निकले, अब तक कुल संख्या 26 हो चुकी है। जिसमें एक निजी डॉक्टर और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, डॉक्टर व पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करते-करते कोरोना जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को अलीराजपुर जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। आजाद नगर में बारिस के मौसम में बारिस की झड़ी नही लग रही है पर कोरोना संक्रमित केस की झड़ी लग गई है । बाउजूद आमजन व व्यापारियों में कोई डर ही नही दिखाई दे रहा है, नतीजन रविवार-सोमवार को बाजार बंद होने के साथ ही आज जैसे ही बाजार खुला, बाजार में हाट बाजार जैसी भीड़ जुट गई और व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान खोल बिना किसी भय के दुकानों पर बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को दुकानों पर बड़ी मात्रा में लगी भीड़ के साथ व्यापार कर रहे थे।  कोरोना के बढ़ते मरीज के साथ आजाद नगर में आज जुटी भीड़ को देख, माही की गूंज ने आज प्रमुखता के साथ अपने वेब पोर्टल  पर  "बाजारों में बिना सोशल डिस्टसिंग के होने वाली भीड़ पर हो नियंत्रण, व्यापारी भी व्यापार से ज्यादा सुरक्षा पर दे ध्यान, नही तो कोरोना संक्रमण से हालात हो जाएंगे बत से बत्तर"  " बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी खवासा से लेकर अलीराजपुर के नानपुर-सोंडवा तक लग रही बाजारों में भीड़" शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद जिले के साथ स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और  आज बाजार में जुटी भीड़ को नगर परिषद की मुनादी के साथ पुलिसबल ने भीड़ को तीतर-भीतर कर रवाना किया  गया, तो वही व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए है, बताया जा रहा है कि, प्रशासन अब बढ़ते कोरोना मरीजों को देख आजाद नगर को पूर्णतः लॉकडाउन घोषित कर दिया जावेगा। प्रशासनिक दल में स्वयं एसडीएम ने मोर्चा संभाल कर, एसडीएम साहब ने भी व्यापरियों को दुकान बंद करने का बोलकर मार्केट बंद करवाया गया । 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |