Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

प्राकृतिक व कृत्रिम संसाधनों का सीमित उपयोग ही भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकता हैं- रेंजर रावत
02, Jan 2023 3 years ago

image

वन विभाग के "अनुभूति कैंप" में स्कूली बच्चों ने प्राप्त की कई जानकारी

माही की गूंज, चं.शे. आजाद नगर।

        भावी पीढ़ी के लिए यदि प्राकृतिक व कृत्रिम संसाधनों को बचाए रखना हैं तो वर्तमान पीढ़ी को उन संसाधनों को सीमित मात्रा में उपयोग की आदत डालना होगी। साथ ही ऐसे संसाधनों का बनाएं रखने के लिए रिसाईकल व रिचार्ज जैसी वस्तु के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। पानी को बचाना हैं तो बारिश का पानी हो या घर का पानी उसे संरक्षित करना सीखे। वन्य जीव, पशु-पक्षियों को बचाना हैं तो उनके लिए उनके अनुकूल जंगल को बचाना व बढा़ना होगा। बिजली को बचाना हैं तो उसके दुरूपयोग को रोकना होगा। प्रकृति को बचाना हैं तो प्लास्टिक व डीजल ,पेट्रोल के उपयोग को सीमित करना होगा। 

        उक्त बात वन विभाग के द्वारा अलीराजपूर जिले के मिनी कश्मीर कठ्ठीवाडा़ के सघन वन क्षेत्र में वन विभाग की ओर से चाटलिया पानी में आयोजित अनुभूति कैंप में उत्कृष्ट व मॉडल विद्यालय के छात्र-छात्राओं से रेंजर संदीप रावत ने कही।

        वन विभाग के अनुभूति कैंप के तहत उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चंद्रशेखर आजाद नगर के करीब 120 बच्चों रेंजर संदीप रावत के नेतृत्व में कठ्ठीवाड़ा क्षेत्र के सघन वन का भ्रमण किया। जहां पर वन विभाग की ओर से रेंजर रावत व अनुभूति प्रेरक सुनिल डुडवे व महेश सुलिया ने बताया कि, इस वन क्षेत्र में कौन-कौन से पेड़ बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं तथा औषधि रूप में इनके क्या उपयोग हैं। वन क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्यजीवों के पदचिन्हों व मल को दिखाकर वन क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि की।

        अनुभूति कैंप के दौरान वन भ्रमण के पश्चात् वन्यजीव एवं वनों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर छात्र शैलेष पंजू द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मॉडल विद्यालय के छात्र रोहित मावि ने द्वितीय व नवीन भूरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

        एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ रेंजर संदीप रावत, उत्कृष्ट विद्यालय की ओर से हेमेन्द्र गुप्ता, रंजना भाबर, छात्रा शारदा डावर व छात्र कर्तव्य सिंगनाथ ने किया। शिविर में डिप्टी रेंजर किशन सिंह बारिया, सूरजसिंह बोड़ाना, अनुभूति प्रेरक सुनील डुडवे, महेश सुलिया, वन रक्षक दिवान कटारा, बसंत चौहान, रिलेश चौहान, केएस बघेल, अन्ना भंवर, अरुणा बामनिया, राकेश निनामा के साथ उत्कृष्ट विद्यालय व माॅडल स्कूल की ओर से शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता, रमेश डावर, रतन सिंह रावत, सूरज चौहान, कमलेश मेढा़, लक्ष्मण सिंह चंगोड़, प्रिती मोढिया, शेहनाज शेख सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भोजन पश्चात क्वीज प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। 

        कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण, वनों के संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक व कृत्रिम संसाधनों के सीमित उपयोग की शपथ दिलाई गई। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |