Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

गौ सेवा सर्वोत्तम और परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है- शास्त्री जी
Report By: ऋषभ गुप्ता 01, Aug 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, बनी। 

         अठारह पुराणों का सार दो शब्द में निहित हैं। परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है तथा दूसरों को पीड़ा देने से बढ़कर कोई पाप नहीं है। यह उद्गार श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला में आयोजित हरियाली महोत्सव के दौरान श्री हरिहर आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. देवेन्द्र शास्त्री धारियाखेड़ी, मंदसौर ने सेकड़ो गौभक्तों को संबोधित करते हुए कहा। आचार्य श्री ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता की सेवा सर्वोत्तम परोपकार है। गौमाता की सेवा से तेतीस कोटि देवताओं की पूजा स्वतः हो जाती है।

गौ सेवा में सनातन की जड़े छुपी है

          आचार्य श्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सनातन को मजबूत करना अति आवश्यक है। सनातन धर्म तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक सनातनी गौ सेवा का संकल्प लेगा। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी को नित्य गौ सेवा, गाय को रोटी, असहाय गौ माता की चिकित्सा का संकल्प ग्रहण करना चाहिए।

गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता

          आचार्य श्री ने गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि, श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला को अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान नई दिल्ली द्वारा आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र गौशाला को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। समय आ गया है कि हम गौ शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें। गौ उत्पाद जैसे - गोमूत्र, वर्मी कंपोस्ट, गौ काष्ठ सहित विविध प्राकृतिक चिकित्सा साधनों का उत्पादन करके एक नई क्रांति का सूत्रपात करे। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बनी गौशाला में शीघ्र वर्मी कम्पोस्ट की बड़ी आटोमेटिक इकाई लगाने की योजना को साकार करना है।

गौशाला में आयोजित होगा निःशुल्क सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

          सन् २०२६ के शुभ मुहूर्त में ११ जोड़ो का सर्व समरसता सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन का निर्णय किया गया। सामूहिक विवाह समिति का अध्यक्ष ग्राम बनी के बगदीराम पाटीदार को बनाया गया।

          इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, पुरुषोत्तम पाटीदार, हरिओम पाटीदार विक्रम आयशर, हेमेंद्र सिंह राठौर, मुकेश परमार, गजेंद्र काग, हरिराम पाटीदार बनी, डॉ प्रवीण हामढ़, मनोज जानी, रितेश निमजा, मुकेश पाटीदार खवासा, राजेंद्र भगत, सुशील बैरागी, निलेश पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार आदि सेंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भगवान् चंद्रमोलेश्वर की आरती करके गौ माताओ को हरा चारा खिलाया फिर महाप्रसादी ग्रहण की। आभार प्रदर्शन गौशाला के के मीडिया प्रभारी जगदीश प्रजापति ने व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |