Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुए चोरी
Report By: अरुण पाटीदार 28, Jul 2025 11 months ago

image

पूर्व में भी हो चुकी है चोरी, चोरों का आज तक पता नही

माही की गूंज, करवड़।  

         पुलिस थाना पेटलावद के अंतर्गत आने वाली करवड़ पुलिस चौकी  के बस स्टैंड  स्थित जयदीप की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बदमाशों ने बीस हजार नगदी समय करीब सवा लाख रुपए के बिजली के तार गायब कर दिए। चोरों के द्वारा वायर के 30 बंडल एवं लाइट फिटिंग के समान एवं बीस हजार की नगद राशि शहित लाखों का माल लेकर चोर फरार हो गए। घटनास्थल के कुछ दूरी पर पुलिस चौकी के कैमरे लगे हुए हैं एवं पुलिस गस्त पॉइंट बना है यह कैमरे कई महीनो से बंद पड़े हुए हैं। फिलहाल करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खगाल रही है। पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पुलिस गस्त पॉइंट के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए की चोरी के माल पर हाथ साफ किया।

पूर्व में भी हो चुकी है चोरियां, नही कर पाई पुलिस ट्रेस 

          पुलिस की रात्रि गस्त पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं ओर लगातार नगर सहित आसपास के क्षेत्र में वारदात होती रहती है। पुलिस पूर्व में भी हुई चोरियों को ट्रेस नही कर पाई है। क्या पुलिस इन चोरों  इस बार पकड़ने में सफलता पाएगी यह देखने का विषय है और इन चोरियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |