Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मातृशक्ति महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा
27, Jul 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, कुंदनपुर।

    सावन के पावन अवसर पर मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का प्रतीक बनी रही।

   कावड़ यात्रा की शुरुआत लम्बेला स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजन के साथ हुई। महिलाएं कावड़ में गंगाजल लेकर नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुँचीं और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे।

   इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी श्रद्धा से सहभागी बने। ग्राम के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के पश्चात यात्रा का समापन सीधेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहाँ सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।

  अंत में मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा प्रसाद वितरण कर आयोजन को पूर्णता दी गई। आयोजन के सफल संचालन एवं धार्मिक वातावरण के लिए मंडल की सराहना की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |