Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

ठंड-गर्मी का मौसम निकला अब कीचड़ में बैठेंगे सब्जी विक्रेता, सड़क किनारे बैठकर दुर्घटना को दे रहे न्योता
13, Jul 2024 1 year ago

image

सड़क किनारे सब्जी विक्रेता की सब्जी के पास ट्रक का पहिया

लाखों खर्च कर बनाया सब्जी बाजार शैड कूड़ा दान बना

माही की गूंज, आम्बुआ।

           ग्रामीण सब्जी विक्रेता जो की खेतों में कड़ी मेहनत कर शहर वासियों को ताजी तथा रासायनिक उर्वरक दवाईयो आदि से अछुत रखकर पौष्टिक स्वादिष्ट सब्जियां प्रतिदिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों  से सिर पर या उपलब्ध साधनों के माध्यम से शहरी कस्बाई क्षेत्रों में आते तो है मगर उन्हें यहां ना तो बैठक की उचित व्यवस्था मिलती है और ना ही सुरक्षा मिलती है। यह स्थिति संपूर्ण जिले के साथ-साथ आम्बुआ में भी है जहां बाहर मास मौसम की मार सहते हुए ग्रामीण सब्जी बेचते हैं। कुछ वर्षों पूर्व यहां पंचायत द्वारा पुराने बस स्टैंड के पास सब्जी बिक्री केंद्र लाखों खर्च कर बनाया गया था जो कि आज खंडहर और कबाड़ खाना बना हुआ है। सड़क किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं की जान हमेशा जोखिम बनी रहती है इन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान की जरूरत है।

           हमारे संवाददाता के अनुसार जिले के छोटे से कस्बा आम्बुआ संपूर्ण जिले से कम कीमत में सब्जी बिक्री का केंद्र है। यहां ग्रामीण कृषक 12 माह ताजी पौष्टिक तथा बगैर किसी रासायनिक खाद दवा का उपयोग कर लाकर बेचते हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी विक्रेता जिनमें बच्चे तथा महिलाएं शामिल है। वह सिर पर ढोकर पैदल तथा कुछ दोपहिया आदि वाहनों के माध्यम से ताजी सब्जियां फल आदि लेकर आते हैं हालांकि उन्हें इतनी मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं होता तोल कर बेचने के बजाय ढेरियों में बेचने का पुराना चलन आज भी कायम है। ढेरियां सड़क किनारे जमीन पर कपड़ा थैला आदि बिछाकर रखी जाकर बेची जाती है जिस कारण सड़क से उड़ती धूल कीचड़ आदि से सब्जियां खराब हो जाती है जिन्हें बेचने में काफी मशक्कत करना पड़ती है। कभी-कभी नहीं बिकने पर घर पुनः कैसे ले जाए? मजबूरी में  सस्ती  बेचते हैं या फिर शाम को फेंक कर चले जाते हैं जिससे इन्हें भारी हानि होती है सड़क किनारे, स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी संस्था के सामने तथा वन विभाग के सामने जहां पर अंधा मोड़ होकर सड़क मार्ग संकरा होने से निकलने वाले वाहनों से दुर्घटना का भय बना रहता है। इन ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं को उचित सुरक्षित स्थान जहां वे सर्दी गर्मी तथा वर्षा के मौसम बैठकर व्यावसाय कर सके ऐसी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है जिस पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है।

खंडहर तथा कबाड़खाना बना सब्जी शैड


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |