Sunday, 26 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

गुजरात की घटना से सबक नहीं लिया तो यहां भी पड़ सकती हैं इंसानी जान खतरे में
Report By: राकेश गेहलोत 18, Jul 2025 1 year ago

image

पम्पावती नदी पेटलावद का वर्षो पुराना जर्जर पुल ओर जर्जर रेलिंग।

क्षेत्र के कई बड़े पुलों की हालत जर्जर , रेलिंग की हालत खराब, रख रखाव में लापरवाही

माही की गूंज, पेटलावद ।

    विगत दिनों गुजरात के बड़ोदा-आणद मार्ग पर हुए पुल हादसे में 19 लोगो की जान चली गई । इस हादसे के बाद क्षेत्र में बने पुराने और बड़े पुलों की जर्जर स्थिति के चलते इन पुलों से गुजरने वालो को बड़े हादसे का डर सताने लग गया है। इन पुलों के निर्माण को वर्षो हो गए हैं और इनकी स्थिति गम्भीर हो चली है, कही पुल की हालत खराब है तो कही पुलों की रेलिंग की स्थिति गम्भीर है। इन पुलों के रख रखाव को लेकर सम्बंधित विभाग लापरवाही बरत रहे है जिससे बड़ी दुर्घटना का डर बना हुआ है ।

पम्पावती, मधुकन्या, लाड़की और माही नदी के पुल जर्जर स्थिति में

    नगर के थांदला-बदनावर मार्ग पर बने पम्पावती नदी पर वर्षो पुराना पुल जर्जर स्थिति में है,पुल पुराना होने से इसके सरिए बहार आ गए हैं फिलहाल पुल पर डामर रोड बने होने से पुल की जर्जर स्थिति सामने नहीं दिख रही है लेकिन पुल अब इतना मजबूत नहीं रहा है, मार्ग से भारी वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही है। पुल की रेलिंग भी पुरानी होकर जगह जगह से टूट चुकी हैं । बामनिया-रतलाम मार्ग पर स्थिति लाडकी नदी और झाबुआ-रतलाम की सीमा को जोड़ने वाली माही नदी के पुल से गुजरने वाले वाहनों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है । लाड़की नदी का पुल ठीक ठाक हालत में है लेकिन यहां सीमेंट के खम्बे से बनी रेलिंग की स्थिति जर्जर हो चुकी हैं और कई जगह से टूटी हुई हैं। माही नदी पर बने पुल की स्थिति तो ओर भी भयावाह है यहां पुल की स्थिति भी उतनी बेहतर नही है जैसी होनी चाहिये और पुल की रेलिंग तो लगभग टूट कर खत्म हो चुकी हैं। आलम ये है कि, यहां कोई गलती से माही नदी दर्शन के लिए रेलिंग के सहारे खड़ा हो जाये तो रेलिंग के टूटने का भय रहता है।

मधुकन्या नदी के पुल के सरिये दिखने लगे

    पेटलावद से झकनावदा को जोड़ने वाली मधुकन्या नदी पर बने पुल की स्थिति भी खराब हो चुकी हैं ,वर्षो पुराना पुल अब जर्जर हो चुका है और पुल में लगे सरिए उखड़ कर बाहर आ चुके हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों को डर के साये में पुल पार करना पड़ता है। गुजरात मे हुई पुल टूटने की घटना यहां के जिम्मेदारो के लिए कोई सबक लेकर आती नही दिख रही हैं और पुलों की स्थिति गम्भीर होने  के बाद भी उनके मेंटेनेंस पर ध्यान नही दिया जा रहा है ।

वाहनों के बढ़ते दबाव से बिगड़ रही पुराने पुलों की स्थिति

    इन सभी पुलो के निर्माण को लंबा अंतराल हो चुका है तब वाहनों का दबाव इतना नहीं था लेकिन वर्तमान स्थिति में भारी वाहनों की बढ़ती संख्या से इन पुलों स्थिति बिगड़ती जा रही है।

 बामनिया के निकट लाड़की नदी पर बने पुल की रेलिंग की स्थिति जर्जर।

झाबुआ-रतलाम जिले को जोड़ने वाली माही नदी के पुल की जर्जर स्थिति।

झकनावदा में स्थित मधुकन्या नदी पर बने पुल की जर्जर स्थिति बहार निकले सरिए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |