Friday, 04 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

कलेक्टर व एसपी ने ली खाटला बैठक, किया ग्रामीणों की समस्याओ का निराकरण
21, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

           अलिराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर द्वारा थाना उदयगढ़ के ग्राम खुशालबयडी में ग्राम वासियों की खाटला बैठक ली गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा ग्राम वासियों की जन समस्या सुनी व तत्काल मौके पर उनका निराकरण किया गया तथा ग्राम वासियों को समझाया गया कि अधिक से अधिक बालक/बालिकाओं को स्कूल भेजें तथा उन्हें पढ़ाए। महिलाओं को "पुलिस दीदी"की जानकारी दी गई व साइबर अपराध घटित होने संबंधित जानकारी भी दी। जिसमें ओटीपी ना बताना, आमजन को फोन कॉल पर बातचीत न करना व साथ ही साथ डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना व शराब न पीना तथा साहूकारों से दूर रहने व कोई साहूकार परेशान करे तो उसकी सूचना तत्काल थाना उदयगढ़ को देने की समझाइए दी गई। यह आश्वासन दिया गया कि, पुलिस आमजन के लिए 24 घंटे तैयार है आप जब फोन करेंगे तब पुलिस आपके द्वार पर होगी बताया। साथ ही कलेक्टर द्वारा भी पानी की समस्या, भूमि संबंधित समस्या का तत्काल मौके पर ही निराकरण तहसीलदार व एसडीएम को निर्देशित कर निराकरण किया गया। खाटला बैठक में ग्राम खुशहाल बयडी, भांडा खापर, बावड़ी खुर्द, पिपलिया, जाबुखेड़ा, धामंदा के ग्रामीण व प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |