Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

गूंज असर: थोड़ी ही सही राहत तो मिलेगी, खबर के बाद गड्ढे भरने की रस्म अदायगी करता विभाग
Report By: राकेश गेहलोत 02, Jul 2025 1 year ago

image

उखाड़ी गई सड़क के मटेरियल से भरे जा रहे गड्ढे, पुलियो की जर्जर रेलिंग जस की तस 

माही की गूंज, पेटलावद। 

        माही की गूंज के पिछले अंक में प्रमुखता से प्रकाशित झाबुआ-रतलाम मार्ग के खस्ता हालत और जर्जर पुलियो की रेलिंग को लेकर जनहित में समाचार प्रकाशित किया था। खबर के बाद मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए थोड़ी राहत की खबर आई है और मार्ग पर पड़े बड़े-बड़े गड्डो को भरने का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ। बामनिया से लेकर गोदड़िया, करवड़ से रानीसिग तक सड़क कई जगहों पर गड्डो में तब्दील हो चुकी है और आये दिन वाहनों ओर मार्ग से गुजरने वाले लोगो को आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गूंज ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए इस मार्ग के उन सभी स्थानों को चिन्हित किया था जहां सड़क से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़  रहा है। खबर के बाद विभाग ने सड़क की सूद ली और सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्डो को बुरने की रस्म अदायगी शुरू की। गड्डो को भरने के लिए डामर की सड़क का उखड़े मटेरियल से गड्ढे भर दिए। फिलहाल इससे लोगो को कुछ दिन के लिए थोड़ी राहत जरूर मिलेगी और बरसात में पानी से भरे गड्ढे वाहनों के लिए समस्या नहीं बनेंगे।


पुलों की रेलिंग में कोई सुधार नहीं

         सड़क पर बने गड्ढे तो जैसे तैसे भरने का प्रयास किया गया लेकिन विभाग द्वारा लेकिन लाड़की, माही नदी सहित अन्य बाकी पुलियो की टूटी रेलिंग अभी भी जस की तस है और बड़ी दुर्धटनाओ को खुला आमंत्रण दे रही है। फिलहाल इस ओर विभाग का ध्यान नही है। ग्राम पंचायत करवड़ के सरपंच विकास गामड ने कहा कि, गूंज ने आम जनता की इस समस्या को प्राथमिकता से उठाया था जिसके बाद विभाग द्वारा गड्ढे भरने का कार्य किया है लेकिन पुलों की टूटी रेलिंग को नही सुधारा गया उसे भी विभाग को जल्द से जल्द मरम्मत करना चाहिए।

माही की गूंज के पिछले अंक में प्रकाशित खबर...


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |