Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राजस्थान की घटना के बाद सक्रिय हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल भवन को लेकर दर्ज करवाई शिकायत
01, Aug 2025 1 year ago

image

बीआरसी ने कहा भवन ज्यादा पुराना नही, उपयंत्री ने कहा भवन जर्जर नहीं

माही की गूंज, पेटलावद/बामनिया।

          विगत दिनों राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूल के ढह जाने से हुई सात बच्चों की मौत के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में बने वर्षो पुराने जर्जर स्कूल भवनों को लेकर ग्रामीण सक्रिय हो गए है। विकास खण्ड पेटलावद के बामनिया संकुल क्षेत्र के ग्राम सेमलफलिया ग्राम पंचायत रामपुरिया स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय है। जहाँ लगभग 50 से 60 बच्चे स्कुल मे पढाई करते है। स्कुल का भवन काफी जर्जर स्थिती में होकर भवन की छत का प्लास्टर गिरने लगा है एंव छत के सरीये बहार आने लगे है। स्कुल की दीवारे भी काफी जर्जर होती जा रही है एंव उसमे भी दरारे पड रही है। ग्रामीणों ने इस सम्बध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और बीआरसी को आवेदन सौंप कर स्कूल अन्य स्थान पर लगाये जाने की मांग की है। ग्रामीणो ने बताया कि,  स्कुल कि स्थिती देखते हुए हमको भी स्कुल की जर्जर हालत से डर लग रहा है कि कोई बडी दुर्धटना न हो जाये जिससे स्कुल में पढ रहे बच्चो की जान पर आ जाये। स्कुल भवन वर्षों पुराना जर्जर हालात है जिसमे बच्चो की जान को खतरा है। ग्रामीणों ने मांग है कि उक्त भवन को नवीन भवन के रूप में निर्माण किया जाए एंव वर्तमान स्कुल भवन में बच्चो को जजर्र भवन में बैठने से रोक कर अन्य सुरक्षित भवन में स्कुल का स्थान परिवर्तन किया जाए। 

पूर्व में भी कर चुके है आवेदन

          एक बार यहां फिर से प्रसाशनिक लापरवाही सामने आई है। ग्राम रामपुरिया के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि, इस भवन की खराब हालत की देखते हुए पुर्व में भी आवेदन देकर शासन-प्रशासन से स्कुल की हालत सुधारने की मांग कर चुके है लेकिन इस और कोई ध्यान नही दिया गया है। 

          बीआरसी रेखा गिरी ने इस विषय मे बताया कि, हमारे द्वारा बच्चों को किराए के भवन में शिफ्ट किया गया है और उपयंत्री को भेज कर भवन की जांच करवाई गई जिंसमे उपयंत्री ने बारिश का पानी स्कूल में जाने से भवन में नुकसान होना बताकर भवन की स्थिति ठीक होना बताई है। ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर जिले से उपयंत्री बुला कर जांच करवा लेगे। बीआरसी रेखा गिरी ने ये भी बताया कि, जनपद के माध्यम से भवन का निर्माण हुआ था और भवन ज्यादा पुराना नही है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |