Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

धार्मिक त्‍यौहारों एवं सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रमों पर गैर, जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे- कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
01, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर 
     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने तथा आमजन को उक्‍त बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेष जारी किए है। उक्त आदेश के तहत कारोना की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में रंगपंचमी, सप्‍तमी व अन्‍य धार्मिक त्‍यौहारों एवं सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रमों पर गैर, जुलूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगा। जिले में संचालित समस्‍त आंगनवाड़ी केन्‍द्रों को माह अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। जिले में शादी समारोह मे अधिकतम 100 व्‍यक्ति तथा अंतिम संस्‍कार एवं अन्‍य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 50 व्‍यक्तियों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। जिले में सभी सार्वजनिक स्‍थलों के साथ-साथ संचालित सार्वजनिक परिवहन चालकों-सह-चालकों के साथ यात्रियों को मास्‍क पहनना अनिवार्य होगा। गुजरात व अन्‍य स्‍थानों से आने वाले लोग कोरोना नेगेटिव प्रमाण-पत्र प्रस्‍तुत करने के उपरांत ही जिले में प्रवेश कर सकेंगे। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेष का कोई भी व्यक्ति उल्‍लंघन करता है तो संबंधित पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्यवाही के साथ आईपीसी की धारा 188 और अन्‍य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |