Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

महाविद्यालय में युवा नीति हेतु युवा सेल का हुआ गठन
02, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, च.शे. आजाद नगर।

         शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चन्द्रशेखर आजाद नगर) महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवा सेल का गठन किया गया था। जिसमे युवा नीति हेतु युवाओं से विचार विमर्श कर उनसे सुझाव मांगे गए। युवा सेल की बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य व युवा सेल संरक्षक डॉ. एसएस डोडवे एवं युवा सेल अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी मानसिंह डोडवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। युवा सेल की बैठक में सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, मनीष शुक्ला, भूतपूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा अभिभावक सदस्य अतुल शर्मा बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में संस्था के प्राचार्य डॉ. एसएस डोड़वे द्वारा मध्यप्रदेश में युवा नीति का विजन, उद्देश्य एंव कार्यक्षेत्रो की जानकारी दी गई एवं इसमें युवा की भागीदारी तथा सुझाव को आमंत्रित किया गया। 

         युवा सेल अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी मानसिंह डोडवा ने बताया कि, युवा नीति द्वारा किस प्रकार से युवा सशक्त हो सकेंगे, जिससे वह अपनी योग्यताओं एवं क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकेंगे। साथ ही युवा नीति के सभी प्रमुख उद्देश्य से विधार्थीयो को अवगत करवाते हुए यूवा नीति के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श किया गया।युवा सेल की बैठक में सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर ने युवाओं से सुझाव के लिए उत्प्रेरित किया ताकि बेहतर युवा नीति बनायी जा सके। साथ ही उनके द्वारा युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे  प्राप्त करने में तन, मन, धन से जुट जाने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रोत्साहित किया। बैठक में मनीष  लशुक्ला द्वारा भी युवा नीति के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालकर युवाओ से उनकी युवा नीति में सक्रिय भागीदारी हेतु जोर दिया गया। महाविद्यालय में युवा नीति के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जागरुकता हेतु युवा नीति पर सेमिनार एवं रेली का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थीयों एवं समस्त स्टाफ द्वारा भाग लिया गया। बैठक का संयोजन युवा सेल सचिव प्रो. कमलेश गणावा द्वारा किया गया एवं आभार  डॉ. नवनीत सांकला द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |