Wednesday, 30 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

व्हाट्सअप ग्रुप ने जिले में कर दिखाई अनोकी पहल
20, May 2021 5 years ago

image

ग्रुप की मदद से 4 सेंटर पर 10 आक्सिफ्लोमिटर किए प्रदान
माही की गूंज, रतलाम 
     जिले में सोशल मीडिया भी तेजी के साथ हर प्रकार की व्यवस्थाओ से रूबरू करवाता है, सोशल मीडिया का एक ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। जिले में सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रुप सदस्यों ने कोरोना के लिए अनोकी पहल की शुरुआत की। ये शुरुआत रतलाम के आशीष पाठक ने की जो बेकिंग ओनली ग्रुप में ग्रुप एडमिन राहुल बैरागी की सहमति से एक पहल की गई। ग्रुप में जिले के अधिकारी व पत्रकार साथी और नेतागण सभी मिलाकर 250 सदस्य ग्रुप में है, जिनकी सहमति से सभी ने ग्रुप एडमिन राहुल बैरागी को फोन-पे ओर गूगल-पे से माध्यम से अपनी श्रद्धा से किसी ने 50 रुपए तो किसी ने 100 रुपए तो किसी ने 500 रुपये तो किसी ने 1 हजार रुपए की मदद की। जिस पर 10 हजार रुपए एकत्रित हुए। सभी की सहमति से जिले के पिपलोदा कोविड सेंटर पर 5 आक्सिफ्लोमिटर खरीदकर प्रभारी डॉ. योगेंद्र गामड़, डॉ. विनय धाकड़ को, माहेश्वरी मांगलिक भगन सुखेड़ा कोविड सेंटर पर 2 आक्सिफ्लोमिटर, कालूखेड़ा कोविड सेंटर पटवारी सत्यनारायण सेन को 1 आक्सिफ्लोमिटर ओर रियावन-रानीगांव फंटे पर स्थित कोविड सेंटर पर सेंटर प्रभारी संजय धाकड़ को 2 प्लस आक्सिफ्लोमिटर प्रदान किए गए। आक्सिफ्लोमिटर प्रदान करने में ग्रुप के सदस्य राहुल बैरागी, राघवेंद्र सिह डोडिया, अवधनारायण मालपानी, नवल जेन, जियाउद्दीन, राकेश मालवीय, केपी सिह, प्रहलाद कुमावत, कमलेश पाटीदार, डॉ. विनोद धाकड़ आदि उपस्थिति रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |