Saturday, 05 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

रतलाम फोरलेन पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 12, Jul 2021 5 years ago

image

तीन वाहनों की हुई टक्कर, फोरलेन पर आए दिन होता है मौत का तांडव

माही की गूंज, रतलाम 

    एक बार फिर फोरलेन महू-नीमच हाईवे (नयागांव-लेबड फोरलेन) पर दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहन में बैठे बाकी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। फोरलेन पर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेडी बायपास पर मालवा ढाबे के समीप सोमवार सुबह करीब 11 बजे तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ओर सड़क पर पलटी खा गए, वाहनों को देखकर उनके अंदर सवार लोगो के बचने की कोई उम्मीद नही लग रही थी।

    पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर रतलाम से सालाखेड़ी की तरफ से जावरा की तरफ जा रहा था उसके आगे लोडिंग पिकअप वाहन एमएच 12 पीक्यू 6453 चल रहा था, तभी सामने से आ रहे कंटेनर एचआर 47 डी 2330 ने पहले लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, इससे लोडिंग वाहन एक तरफ होकर पलट गया। इसके बाद कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया, जिससे दोनों वाहन भी पलट गए। हादसे में लोडिंग पिकअप वाहन में सवार सय्यद अली निवासी नागपुर (महा.) तथा उमर की मौके पर ही मौत हो गई। शाह मंजर पुत्र समसुद्दीन कुरैशी, नवनाथ सोलंकी, गुफरान तीनों निवासी पुणे घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली में सवार प्रहलाद रघुनाथ पलासिया निवासी ग्राम कठोड जिला रतलाम की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 45 वर्षीय रईस खान रतलाम घायल हो गए। इसी प्रकार कंटेनर में सवार मोहम्मद रईस निवासी ग्राम डवारसी थाना आदमपुर जिला अमरोहा (यूपी) व  मोहम्मद तालिब निवासी ग्राम अहार जिला बुंदलशहर भी घायल हो गए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |