Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए- पटेल
06, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को विधायक कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडलम-सेक्टर  प्रभारी, बीएलओ एवं कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की सक्रियता और मजबूती को लेकर  चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस की संकल्पित महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना  पंजीयन फार्म भरने को लेकर चर्चा कर क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सह प्रभारी मधु हीरोडकर, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी

          बैठक मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राठौर ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमो की जानकारी प्रदान की। 

          बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर  अलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट जाए। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। सह प्रभारी मधु हीरोडकर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष केसरसिंह डावर ने कांग्रेसी नेताओं से आह्वान किया कि वह आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाए। कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति और नीति तथा भाजपा की कथनी और करनी से आमजनों को अवगत कराएं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, सोंडवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरदास चौहान, मंडलम अध्यक्ष धनसिंह चौहान, कांग्रेसी नेता सानी मकरानी, सुनील खेड़े, ऊषान गरासिया, रमेश गेदा, समरथ राठौड़, पूर्व सरपंच गवरसिंह, सरपंच राजू रूपाल, सरपंच मुलेसिंह चौहान, सरपंच इकराम, सरपंच नानसिंह, कमलसिंह, मुकेश आखड़िया सहित बड़ी संख्या में पंच-सरपंच एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |