Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

20 हजार रुपए ईनामी बदमाश का वालपुर स्थित मकान किया जमीदोज
02, Apr 2022 4 years ago

image

कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच राजस्व और पुलिस अमले ने की संयुक्त कार्यवाही

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        महिला के प्रति अपराधों के प्रति म.प्र. शासन की मंशा अनुसार जिला प्रशासन अलीराजपुर द्वारा 20 हजार रूपये के ईनामी बदमाश का वालपुर स्थित मकान जमीदौंज करने की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई। कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच राजस्व और पुलिस अमले ने उक्त कार्यवाही को संयुक्त रूप से पूरा किया। कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देष पर आज उक्त कार्रवाई की गई। 

        पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, थाना सोण्डवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुलवट निवासी 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर आरोपी फिरोज पिता उस्मान मुसलमान, निवासी ग्राम वालपुर पर थाना सोण्डवा में अपराध क्रमांक 68/2022, धारा 376 (2) (एन), 506 भादवि एवं 3 (2) (वी-ए), 3 (1)(डब्ल्यू) (आई) एसी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का आरोपी फिरोज घटना पश्चात से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश सोण्डवा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई थी, अपराध गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर के द्वारा 20 हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। 

        आरोपी की तलाशी के दौरान ग्राम बावली थाना धानेन्द्र जिला सुरेन्द्रनगर से उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त मिली। आरोपी के द्वारा भय उत्पन्न कर पीडिता के साथ घटना कारित किये जाने से आसपास के क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त था। आरोपी के विरूद्ध म.प्र. शासन की मंशानुरूप सख्त कार्यवाही किये जाने के लिये इसकी चल-अचल संपत्ति की जांच करते पाया गया कि आरोपी का पिता उसमान थाने का लिस्टेड गुण्डा होकर ग्राम वालपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से मकान निर्मित किया हुआ है, जिसे प्रशासन एवं पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी फिरोज के मकान को जमीदोज कर सख्त कार्यवाही की गई है। 

        पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री सिंह ने बताया कि, आरोपी फिरोज के द्वारा भय उत्पन्न कर पीडिता के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म किया गया था तथा आरोपी का पिता भी ग्राम वालपुर का लिस्टेड गुण्डा था। उक्त घटना से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश था, जिसके लिये म.प्र. शासन मंशानुरूप सख्त कार्यवाही किया जाना नितांत ही आवश्यक था, इसी कडी में आज प्रशासन एवं पुलिस टीम के द्वारा आरोपी फिरोज के द्वारा शासकीय भूमि पर दबंगई कर अतिक्रमण कर मकान निर्माण किया हुआ था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। 

        कार्रवाई के दौरान एसडीएम सोंडवा सुश्री प्रयांषी भंवर, एसडीओपी सुश्री श्रृद्धा सोनकर, थाना प्रभारी सोंडवा शेरसिंह बघेल, तहसीलदार रमेश मसारे एवं पुलिस एवं राजस्व अमला उपस्थित था।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |