Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न
03, Apr 2023 3 years ago

image

पार्टी को मजबूत बनाकर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने की ली शपथ

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुट गई है,वहीं जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर सभी नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अलिराजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता मिलन समारोह और सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

         बता दें कि, क्षैत्र के मिनी कश्मीर कहें जाने वाले गांव कट्ठीवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे  सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया , वहीं यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

         इसी के साथ मंच से एक-एक कर सभी नेताओं ने भाजपा की योजनाओं पर तीखे शब्दों से प्रहार किए, वही लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने कहां की कांग्रेस भी लाडली बहना बिटिया योजना के जरिए बहनों को मजबूत करेगी।

         भाजपा नेताओं पर पर हमला करते हुए जिले में बड़े स्तर पर चल रहे ड्रेस वितरण घोटाले मामले में महेश पटेल ने सीधे कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहां है कि आप जल्द से जल्द जांच कराइए नहीं तो हम पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ कलेक्टर कार्यालय का जल्द घेराव करेंगे। साथ ही जिले की भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर भी महेश पटेल ने मंच से तंज कसे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |